महाराष्ट्र

केंद्रीय मंत्री राणे ने कसा तंज, बोले- मातोश्री में रहने वाले चार लोगों के खिलाफ ईडी का नोटिस तैयार

Kunti Dhruw
18 Feb 2022 5:49 PM GMT
केंद्रीय मंत्री राणे ने कसा तंज, बोले- मातोश्री में रहने वाले चार लोगों के खिलाफ ईडी का नोटिस तैयार
x
शिवसेना और भाजपा नेताओं के बीच जुबानी जंग थमने का नाम नहीं ले रही है।

महाराष्ट्र: शिवसेना और भाजपा नेताओं के बीच जुबानी जंग थमने का नाम नहीं ले रही है। भाजपा की तरफ से नारायण राणे और शिवसेना की तरफ से संजय राऊत आरोप-प्रत्यारोप करते रहते हैं। दरअसल, शुक्रवार को मुंबई महानगरपालिका के कुछ अधिकारियों ने राणे के जुहू में स्थित बंगले पर अवैध निर्माण को लेकर छानबीन की थी और इसके बाद इसे लेकर उन्हें एक नोटिस भी मिला।

जिसके बाद नारायण राणे ने ट्वीट कर शिवसेना पर निशाना साधा। केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता नारायण राणे ने शुक्रवार को कहा बांद्रा में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के निजी आवास मातोश्री के चार लोगों के लिए ईडी का नोटिस तैयार है.
राणे ने इसे लेकर एक ट्वीट भी किया। उन्होंने ट्विटर पर पोस्ट किया, मुझे पता चला है कि मातोश्री के चार लोगों के लिए प्रवर्तन निदेशालय विभाग का नोटिस तैयार है। उन्होंने आगे कहा, लोकसभा सदस्य विनायक राउत के लिए यह खास खबर है. एक बार ऐसा हो गया तो वे और उनके बॉस कहां भागेंगे?


Next Story