महाराष्ट्र

महाराष्ट्र में शीघ्र लागू होगा समान नागरिक कानून : उपमुख्यमंत्री

Rani Sahu
1 Dec 2022 9:24 AM GMT
महाराष्ट्र में शीघ्र लागू होगा समान नागरिक कानून : उपमुख्यमंत्री
x
मुंबई, महाराष्ट्र उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने कहा कि महाराष्ट्र में समान नागरिक कानून (common civil law) शीघ्र लागू किया जाएगा। लेकिन इसकी घोषणा मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ही करेंगे। देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को पत्रकारों को बताया कि देश के सभी राज्यों में समान नागरिक संहिता लागू किया जा रहा है। केंद्रीय गृह मंत्री ने सभी राज्यों को खुद समान नागरिक संहिता कानून लागू करने के लिए कहा है। इसलिए सभी राज्यों को इस बाबत कभी न कभी निर्णय लेना ही है। सभी राज्य अपनी सुविधा के अनुसार इसे लागू कर रहे हैं। महाराष्ट्र में भी इसे लागू करने का विचार किया जा रहा है।
देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि गोवा में समान नागरिक संहिता लागू हो चुका है और इसे उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और गुजरात में लागू किया जाएगा। महाराष्ट्र में भी इसे लागू करने की तैयारी की जा रही, लेकिन इसकी घोषणा करने का अधिकार मुख्यमंत्री का है।

Source : Hamara Mahanagar

( जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।)

Next Story