महाराष्ट्र

मंत्रालय में अवर सचिव ने वरिष्ठ महिला अधिकारी से की छेड़छाड़

Shantanu Roy
30 Oct 2022 9:42 AM GMT
मंत्रालय में अवर सचिव ने वरिष्ठ महिला अधिकारी से की छेड़छाड़
x
मुंबई। महाराष्ट्र के मंत्रालय में अवर सचिव द्वारा वरिष्ठ महिला अधिकारी के साथ छेड़छाड़ करने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले की गहन छानबीन करने की मांग विधान परिषद की उप-सभापति नीलम गोरहे ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से की है। नीलम गोरहे ने शनिवार को पत्रकारों को बताया कि यह बहुत ही संवेदनशील मामला है, इसलिए मामले की गहन छानबीन कर इसके लिए जिम्मेदार पर कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए। नीलम गोरहे ने बताया कि 18 अक्टूबर को मंत्रालय के अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग में अवर सचिव स्तर के अधिकारी ने उप निदेशक पद पर आसीन महिला से छेड़छाड़ की थी। अवर सचिव ने महिला अधिकारी से कहा था, 'मुझे अच्छा नहीं लग रहा है, मैं ऊब गया हूं।
मुझे एक गाकर सुनाओ।' इस मौके पर उस विभाग के उप सचिव भी मौजूद थे। नीलम गोरहे ने बताया कि 18 अक्टूबर को हुई इस घटना की लिखित शिकायत संबंधित विभाग के मंत्री और उनके सचिव को भी दी। इसके बाद महिला अधिकारी ने उनसे संपर्क किया। इसके बाद उन्होंने इस संबंध में अन्य महिला अधिकारियों और कर्मचारियों से चर्चा कर इस संबंध में जानकारी हासिल की। नीलम गोरहे ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री से तत्काल संदिग्ध संबंधित अवर सचिव को पद से हटाए जाने और मामले की जांच कर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
Next Story