- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- हाईवे पर बेकाबू ट्रक...

x
मुंबई । नवी मुंबई के खोपोली में मुंबई-पुणे हाईवे (Mumbai-Pune Highway) पर शुक्रवार तड़के ट्रक ने छह वाहनों को कुचल (crushed six vehicles) दिया। घटना में छह लोग घायल हो गए। हाईवे पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एमजीएम अस्पताल में भर्ती करवाया। घटना की जांच हाईवे पुलिस कर रही है। पुलिस के अनुसार आज तड़के मुंबई -पुणे हाईवे पर एक ट्रक अचानक खोपोली के पास अनियंत्रित हो गया और सामने से आ रहे 5 वाहनों में टक्कर मार दी। इसमें वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घटना में छह लोग घायल हो गए।
इस बीच हादसे की सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों के साथ पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के कारण हाईवे पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया, जिसे पूर्ववत कर दिया गया।
मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर हादसों का सिलसिला जारी है और आए दिन हादसे हो रहे हैं। एक सप्ताह पहले हाईवे पर बोरघाट में एक तेज रफ्तार कार ने अपने सामने खड़े अन्य वाहनों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी और चार लोग घायल हो गए। इस हादसे में घायलों का कामोठे के एमजीएम अस्पताल में अभी भी इलाज चल रहा है।
Source सोर्स - Hamara Mahanagar
( जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।)
Next Story