- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- उज्ज्वला योजना ने बदली...
महाराष्ट्र
उज्ज्वला योजना ने बदली महिलाओं की जिंदगी, धुएं और बीमारियों से मिली मुक्ति
SHIDDHANT
6 Sept 2025 8:27 PM IST

x
MAHARASHTRA महाराष्ट्र: केंद्र सरकार ने गरीबों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए कई महत्वाकांक्षी योजनाएं शुरू की हैं, जिनका प्रभाव आज देश के हर गांव, जिले और लाखों परिवारों में साफ दिखाई देता है। इन योजनाओं ने जमीनी स्तर पर लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाया है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना केंद्र सरकार की एक प्रमुख योजना है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को मुफ्त एलपीजी सिलेंडर और चूल्हा उपलब्ध कराना है। यह योजना लातूर जिले के औसा शहर की महिलाओं के लिए वरदान साबित हो रही है। लाभार्थी महिलाओं ने इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद दिया।
औसा शहर की रहने वाली लाभार्थी शोभा बालकृष्ण वडे को उज्ज्वला गैस कनेक्शन मिला है। पहले उन्हें चूल्हे के धुएं में खाना बनाना पड़ता था, जिससे स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ रहा था, लेकिन अब गैस सिलेंडर की सुविधा से घर का काम आसान हो गया है। शोभा वडे ने आईएएनएस से खास बातचीत में बताया कि यह योजना हमारे लिए बहुत लाभदायक रही है। वह पहले खाना चूल्हे पर बनाती थी। इस दौरान कई तरह की परेशानियों का सामान करना पड़ता था। लकड़ी लेने के लिए बाग में जाना पड़ता था। बारिश के मौसम में लकड़ी गीली होने से दिक्कत होती थी। उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन मिलने के बाद खाना रसोई गैस पर बना रही हूं। इससे जीवन में सकारात्मक बदलाव हुआ। इसके लिए पीएम मोदी को बहुत बधाई।"
वहीं, एक अन्य लाभार्थी ज्योति आनंद वड़े ने बताया कि उज्ज्वला योजना ने सचमुच महिलाओं की जिंदगी में नई रोशनी ला दी है। गैस कनेक्शन मिलने के बाद से अब धुएं से मुक्ति मिली है। रसोई में काम करना सुविधाजनक हो गया है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सरकार की आभारी हूं। उज्ज्वला योजना ने न केवल ग्रामीण महिलाओं की जिंदगी को आसान बनाया है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और महिला सशक्तीकरण की दिशा में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है। धमतरी जिले में इस योजना के लाभार्थियों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिसमें हर गरीब परिवार को सम्मान और सुविधा के साथ जीने का अवसर मिल रहा है।
Tagsप्रधानमंत्री उज्ज्वला योजनाएलपीजी कनेक्शनग्रामीण महिलाएंमहिला सशक्तीकरणस्वास्थ्य सुधारधुएं से मुक्तिधमतरीलातूरप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीपर्यावरण संरक्षणगरीब परिवारजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





