महाराष्ट्र

उद्धव ठाकरे ने दी शिंदे सरकार को चुनौती

Admin Delhi 1
24 Jan 2023 1:48 PM IST
उद्धव ठाकरे ने दी शिंदे सरकार को चुनौती
x

मुंबई: महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे ने शिंदे सरकार को चुनौती देते हुए कहा कि अगर हिम्मत है तो बीएमसी के चुनाव कराएं।

शिंदे गुट वाली शिवसेना को धोखेबाज बताते हुए उद्धव बोले कि अभी तक बीएमसी चुनावों का ऐलान नहीं किया गया।

शिंदे गुट को विश्वासघाती बताते हुए कहा कि:

उद्धव यहीं नहीं रुके बल्कि शिंदे गुट को विश्वासघाती बताते हुए कहा कि आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत मस्जिद गए तो क्या उन्होंने हिंदुत्व छोड़ दिया ? जब बीजेपी ने पीडीपी संग हाथ मिलाया था तो क्या उन्होंने भी हिंदुत्व को किनारे रख दिया था।

उद्धव बोले कि वो लोग जो भी करते हैं वो सही होता है और हम लोग कुछ भी करें तो ये हिंदुत्व को छोड़ देना कैसे हो सकता है।

Next Story