महाराष्ट्र

जलगांव में वाहन पर पेड़ गिरने से दो पुलिसकर्मियों की मौत

Rounak Dey
1 July 2023 12:06 AM IST
जलगांव में वाहन पर पेड़ गिरने से दो पुलिसकर्मियों की मौत
x

महाराष्ट्र | उत्तरी महाराष्ट्र के जलगांव जिले में पुलिस के वाहन पर एक बड़ा पेड़ गिरने से दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और पुलिस के तीन सहयोगी घायल हो गए। ये घटना गुरुवार रात करीब साढ़े आठ बजे एरंडोल-कसौदा रोड पर हुई। इस घटना की जानकारी एक अधिकारी ने शुक्रवार को दी।

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान सहायक पुलिस निरीक्षक सुदर्शन दातिर (36) और पुलिस नायक अजय चौधरी (38) के रूप में हुई है, जो जलगांव पुलिस बल की आर्थिक अपराध शाखा (Economic Offences Wing, EOW) में तैनात थे।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना तब हुई जब EOW की एक टीम एक मामले की जांच के लिए जा रही थी।

जब पुलिस वाहन अंजनी बांध क्षेत्र से गुजर रहा था, तभी एक बड़ा और पुराना इमली का पेड़ उनकी गाड़ी पर आकर गिर गया। उन्होंने कहा कि उसमें यात्रा कर रहे पांच पुलिस कर्मियों को गंभीर चोटें आईं है। उन्होंने बताया कि बाद में दातिर और चौधरी को मृत घोषित कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि तीन घायल पुलिसकर्मियों का जलगांव के एक सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है और दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है।

जलगांव मुंबई से 400 किमी से अधिक दूरी पर स्थित है।

Next Story