महाराष्ट्र

मुंबई के जुहू में समुद्र में डूब रहे दो लोगों को बचाया, चार लापता

Rani Sahu
12 Jun 2023 3:12 PM GMT
मुंबई के जुहू में समुद्र में डूब रहे दो लोगों को बचाया, चार लापता
x
मुंबई (आईएएनएस)| यहां सेंटाक्रूज इलाके के जुहू कोलीवाड़ा में सोमवार को अरब सागर में डूब रहे दो लोगों को बचा लिया गया जबकि चार अन्य अब भी लापता हैं। बीएमसी आपदा नियंत्रण ने यह जानकारी दी। अरब सागर में बने चक्रवात के कारण आज समुद्र उफान पर था और ऊंची लहरें उठ रही थीं।
मुंबई फायर ब्रिगेड और गोताखोर दो घंटे से लापता लोगों की तलाश कर रहे हैं। अभी और जानकारी की प्रतीक्षा है।
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि सभी छह लोग समुद्र में नहाने गए थे या लहर उन्हें अपने साथ बहाकर ले गई।
नागरिक एवं मौसम अधिकारियों ने पहले चेतावनी जारी कर आम लोगों और मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी है।
--आईएएनएस
Next Story