- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- हाईवे के किनारे सो रहे...
महाराष्ट्र
हाईवे के किनारे सो रहे 10 मजदूरों को ट्रक ने कुचला, चार की मौत
Admin4
2 Oct 2023 8:53 AM GMT

x
मुंबई। बुलढाणा जिले में नेशनल हाईवे 6 पर वडनेर गांव के पास बने पतरे के शेड में सो रहे 10 मजदूरों को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया और फरार हो गया। इस घटना में चार मजदूरों की मौत हो गई और छह मजदूरों को मलकापुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार मध्यप्रदेश से पिछले सप्ताह हाईवे का काम करने के लिए मजदूर बुलढ़ाणा स्थित वडऩेर में आए थे। इन सभी मजदूरों ने रविवार को हाईवे का काम किया था और हाईवे के किनारे बने पतरे के शेड में सो गए। सोमवार को सुबह करीब छह बजे तेज रफ्तार ट्रक ने इन सभी मजदूरों को कुचल दिया। इस घटना की जानकारी मिलते ही गांव वाले मौके पर जमा हो गए और पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल छह मजदूरों को मलकापुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। इस हादसे में चार मजदूरों की मौत हुई है, जिनके शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं।
Tagsमहाराष्ट्रमहाराष्ट्र न्यूज़दिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday

Admin4
Next Story