महाराष्ट्र

ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर, 7 लोगों की दर्दनाक मौत और 6 घायल

Rani Sahu
6 May 2022 2:13 PM GMT
ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर, 7 लोगों की दर्दनाक मौत और 6 घायल
x
महाराष्ट्र (Maharashtra) के अहमदनगर जिले के कोपरगांव में एक कंटेनर ट्रक ने तिपहिया वाहन को टक्कर मार (Road Accident) दी

महाराष्ट्र (Maharashtra) के अहमदनगर जिले के कोपरगांव में एक कंटेनर ट्रक ने तिपहिया वाहन को टक्कर मार (Road Accident) दी, जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई और 6 घायल हो गए. अहमदनगर पुलिस (Ahmadnagar Police) ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है. मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा सुबह 8 बजे के करीब हुआ है. इसमें एक तेज रफ्तार ट्रक ने यात्रियों से भरी ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी. जिसमें सात यात्रियों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. जबकि छह अन्य घायल हो गए है.

अहमदनगर पुलिस के अनुसार घटना कोपरगांव शहर थाना क्षेत्र के मसूदपुर फाटा के पास हुई. घटनास्थल मुंबई से करीब 240 किलोमीटर दूर है. पुलिस ने बताया कि यह हादसा सुबह करीब आठ बजे हुआ. उन्होंने बताया कि तेज रफ्तार कंटेनर ट्रक ने यात्रियों से भरी ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में दो छात्रों और दो महिलाओं समेत सात लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 गंभीर रूप से घायल हैं.


Next Story