महाराष्ट्र

राबोडी में 75 फीट झंडे के साथ निकली तिरंगा रैली

Rani Sahu
15 Aug 2022 2:07 PM GMT
राबोडी में 75 फीट झंडे के साथ निकली तिरंगा रैली
x
ठाणे के मुस्लिम बहुल संभाग राबोडी (Rabodi) में राष्ट्रवादी कांग्रेस महासचिव और पूर्व नगरसेवक नजीब मुल्ला की ओर से “तिरंगा रैली” (Tricolor Rally) का आयोजन किया गया
ठाणे : ठाणे के मुस्लिम बहुल संभाग राबोडी (Rabodi) में राष्ट्रवादी कांग्रेस महासचिव और पूर्व नगरसेवक नजीब मुल्ला की ओर से "तिरंगा रैली" (Tricolor Rally) का आयोजन किया गया। इस रैली में सामाजिक एकता का संदेश देने के नारे लगाए गए।
75 फीट लंबे तिरंगे (75 Feet Flag) के साथ इस रैली में सैकड़ों छात्रों, हिंदू और मुसलमानों ने भाग लिया। इस रैली में कई छात्रों ने सैनिकों और देशभक्तों के रूप में भाग लिया। मुस्लिम बहुल क्षेत्र में यह पहली तिरंगा रैली होने के बावजूद नागरिकों ने अपनी भारी भागीदारी दर्ज की है।
इस मौके पर मुल्ला ने कहा कि स्वतंत्रता का अमृत उत्सव मनाया जा रहा है। बच्चों और युवाओं को स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास से परिचित कराने के और सामाजिक समानता का संदेश देने के लिए उद्देश्य से यह रैली आयोजित की गई थी।
Rani Sahu

Rani Sahu

    Next Story