- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- 1 दिसंबर से बदल जाएगा...
1 दिसंबर से बदल जाएगा ट्रेनों का संचालन, दादर और बोरीवली से चलेंगी कई एक्सप्रेस

मुंबई: मुंबई के बांद्रा टर्मिनस से रेल यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। प्लेटफॉर्म नंबर-5 पर सीमेंट कंक्रीट एप्रन की मरम्मत और पुनर्निर्माण के चलते पश्चिम रेलवे 1 दिसंबर 2026 से 13 फरवरी 2027 तक 75 दिनों का ट्रैफिक ब्लॉक लेने जा रहा है। इसके कारण कई मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के प्रारंभिक और अंतिम स्टेशन बदल दिए गए हैं, जबकि चार उपनगरीय लोकल ट्रेनें रद्द रहेंगी।
पश्चिम रेलवे के अनुसार, ब्लॉक अवधि में कुछ ट्रेनें बांद्रा टर्मिनस के बजाय दादर से चलेंगी या दादर के बजाय बांद्रा टर्मिनस पर समाप्त होंगी। वहीं, पांच एक्सप्रेस ट्रेनों का अंतिम स्टेशन बोरीवली कर दिया गया है और चार ट्रेनों को बोरीवली से रवाना किया जाएगा।
प्रभावित ट्रेनों में जयपुर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस (19723), बांद्रा टर्मिनस-जयपुर एक्सप्रेस (19724), भुज एक्सप्रेस और दौराई एक्सप्रेस भी शामिल हैं।
इसके अलावा चर्चगेट-बोरीवली फास्ट लोकल, बोरीवली-चर्चगेट स्लो लोकल और दो एसी फास्ट लोकल सेवाएं 1 दिसंबर से 13 फरवरी तक निरस्त रहेंगी।
पश्चिम रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन का बदला हुआ स्टेशन और समय जरूर जांच लें, ताकि किसी तरह की परेशानी न हो।





