महाराष्ट्र

सूखी नहर में पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, तीन महिलाओं की मौत

Rani Sahu
14 Oct 2022 9:16 AM GMT
सूखी नहर में पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, तीन महिलाओं की मौत
x
पुणे: महाराष्ट्र (Maharashtra) के पुणे (Pune) के एक तालुका में एक दर्दनाक हादसा (Road Accident) हुआ है। यहां के दौंड (Daund) तालुका में ट्रैक्टर-ट्रॉली (Tractor Trolley) एक सूखी नहर में पलटने से से तीन महिलाओं की मौत हो गई है। वहीं, ट्रॉली में मौजूद 5-6 महिलाएं घायल हुई हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खबरों के मुताबिक, दौंड तालुका के रावनगांव में टमाटर से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली निकालते समय ये हादसा हुआ है।
मिली हुई जानकारी के अनुसार, रावनगांव में गुरुवार शाम को खेत से टमाटर से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली को निकाला जा रहा था। इसी दौरान चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया और ट्रैक्टर-ट्रॉली (Tractor Trolley) खडकवासला नहर की बत्तीसवीं खाई में पलट गया। इसी ट्रॉली में महिला मजदूर भी थीं। बताया जा रहा है कि सभी महिलाएं दिहाड़ी मजदूरी कर रही थीं।
पुलिस ने मृतक की पहचान सुरेखा पानसरे, उसकी साली रेशमा पानसरे और अश्विनी अटोले के रूप में की है। ये सभी रावणगांव के बंगाल बस्ती इलाके के रहने वाले थे।
इस हादसे की जानकारी मिलते ही वहां के ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे। लोगों ने बचाव कार्य शुरू किया। करीब एक घंटे बाद लोगों ने जेसीबी की मदद से महिलाओं को बाहर निकाला। इसके बाद सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने तीन महिलाओं को मृत घोषित कर दिया।

सोर्स - नवभारत.कॉम

Next Story