- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- घूरने को लेकर हुए लड़ाई...
महाराष्ट्र
घूरने को लेकर हुए लड़ाई में तीन लोगों ने की एक युवक की सरेराह हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Rounak Dey
24 Oct 2022 9:17 AM GMT

x
मुंबई। मुंबई में एक व्यक्ति को घूरने को लेकर हुए झगड़े में तीन लोगों ने 28 वर्षीय एक शख्स की कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि यह घटना माटुंगा इलाके में एक रेस्त्रां के समीप रविवार तड़के हुई, जिसके बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि अपने मित्र के साथ आए एक व्यक्ति का तीन आरोपियों में से एक को घूरने को लेकर झगड़ा हुआ था। आरोपियों ने पीड़ित व्यक्ति के सिर पर बेल्ट मारी और उसे लात-घूंसे भी मारे।
अधिकारी ने बताया कि पीड़ित घटनास्थल पर ही अचेत हो गया। उसे एक सरकारी अस्पताल में ले जाया गया, जहां भर्ती करने से पहले ही उसे मृत घोषित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि शाहू नगर पुलिस ने बाद में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उनके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया।
Next Story