महाराष्ट्र

हाजी अली दरगाह पर आतंकी हमले की धमकी, मुंबई पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

Deepa Sahu
4 Nov 2022 4:35 PM IST
हाजी अली दरगाह पर आतंकी हमले की धमकी, मुंबई पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा
x
बड़ी खबर
मुंबई के हाजी अली दरगाह पर आतंकी हमले की धमकी कल मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम को दी गई. पूरी जांच करने पर मौके पर कुछ नहीं मिला. जांच पड़ताल करने पर फोन करने वाला मानसिक रूप से विक्षिप्त पाया गया.
पुलिस ने जब कॉलर को दोबारा कॉल किया तो उसका फोन बंद आ रहा था. अभी तक यह पता लग पाया है कि कॉल करने वाला व्यक्ति उल्हासनगर का है और वह दिमागी रूप से बीमार है. उसका इलाज भी चल रहा है. धमकी भरा फोन बीते दिन 3 नवंबर को किया गया था.



Next Story