महाराष्ट्र

भक्तों के लिए बड़ी खबर: इस बार सजेगा लालबाग के राजा का दरबार, उद्धव सरकार ने जारी की जरुरी गाइडलाइंस

jantaserishta.com
1 Aug 2021 11:39 AM IST
भक्तों के लिए बड़ी खबर: इस बार सजेगा लालबाग के राजा का दरबार, उद्धव सरकार ने जारी की जरुरी गाइडलाइंस
x

फाइल फोटो 

महाराष्ट्र (Maharashtra) में इस साल लाल बाग के राजा (Lalbaugcha Raja) का दरबार सजेगा. सरकार की गाइडलाइंस के मुताबिक चार फीट की भगवान गणेश की प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी. बीते साल कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते मंडल की तरफ से गणेशोत्सव नहीं मनाने का फैसला किया गया था.

लालबाग गणेशोत्सव मंडल के अध्यक्ष बालासाहेब कांबले ने कहा कि इस साल कोरोना वायरस के मामले कम हैं. कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए गणेशोत्सव मनाया जाएगा. इस साल की टैग लाइन है 'माझा गणेशोत्सव, माझी जवाबदारी' जिसका अर्थ है मेरा गणेशोत्सव, मेरी जवाबदेही.'
बता दें कि महाराष्ट्र सरकार ने आने वाले गणपति महोत्सव के लिए गाइडलाइंस जारी की है और कहा कि जो लोग सार्वजनिक तौर पर यह त्योहार मना रहे हैं वो प्रतिमा की ऊंचाई चार फीट रखें और अपने घर में मनाने वाले लोगों को दो फीट की प्रतिमा स्थापित करने का निर्देश दिया गया है. राज्य सरकार ने आयोजकों से कहा है कि कोरोना संकट के मद्देनजर गणेशोत्सव को साधारण तरीके से ही मनाएं. बता दें कि गणपति महोत्सव दस सिंतबर से शुरू हो रहा है.
देश में कोरोना के मामलों की बात करें तो एक अगस्त यानी आज बीते 24 घंटे में कोरोना के 41,831 नए मामले दर्ज किए गए हैं. इस दौरान 541 लोगों की मौत हुई है. महाराष्ट्र में 6,959 नए मामले दर्ज किए गए हैं. महाराष्ट्र उन पांच राज्यों में शामिल है जहां फिलहाल कोरोना का प्रभाव सबसे ज्यादा है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story