महाराष्ट्र

ब्रेकिंग कोरोना: डेल्टा प्लस वेरिएंट से तीसरी मौत, वैक्सीन की दोनों डोज लगने के बाद भी 69 साल के शख्स की जान गई

jantaserishta.com
13 Aug 2021 1:17 PM IST
ब्रेकिंग कोरोना: डेल्टा प्लस वेरिएंट से तीसरी मौत, वैक्सीन की दोनों डोज लगने के बाद भी 69 साल के शख्स की जान गई
x
कोरोना के डेल्‍टा प्‍लस वेरिएंट (Delta Plus Variant) का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है.

मुंबई. महाराष्‍ट्र (Maharashtra) में कोरोना के डेल्‍टा प्‍लस वेरिएंट (Delta Plus Variant) का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है. पिछले 24 घंटे में कोरोना (Corona) के डेल्‍टा प्‍लस वेरिएंट से दो लोगों की मौत का मामला सामने आया है. न्‍यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक मुंबई में डेल्‍टा प्‍लस वेरिएंट से एक महिला की मौत की पुष्टि होने के बाद अब रायगढ़ (Raigad) में भी एक व्‍यक्ति की मौत हो गई है. रायगढ़ की कलेक्‍टर निधि चौधरी ने बताया कि मृतक बुजुर्ग (69) रायगढ़ के नागोथाने के रहने वाले हैं. बता दें कि महाराष्‍ट्र में कोरोना के डेल्‍टा प्‍लस वेरिएंट से अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है.

बता दें कि मुंबई में डेल्‍टा प्‍लस वेरिएंट के चलते मौत का पहला मामला कल ही सामने आया था. मुंबई के घाटकोपर में एक 63 वर्षीय महिला की जुलाई में मौत हुई थी, जिसकी रिपोर्ट अब सामने आई है. रिपोर्ट के मुताबिक महिला की मौत डेल्‍टा प्‍लस वेरिएंट के चलते हुई थी. हैरानी की बात ये है कि महिला ने वैक्‍सीन की दोनों डोज ली हुई थीं इसके बावजूद महिला की डेल्‍टा प्‍लस वेरिएंट की वजह से मौत हो गई.
बता दें महाराष्‍ट्र में डेल्‍टा प्‍लस वेरिएंट से अब तक तीन मौत हो चुकी हैं. पहली मौत 13 जून को 80 वर्षीय एक महिला की रत्‍नागिरी में हुई थी. बता दें कि महाराष्‍ट्र सरकार अभी मुंबई और रत्‍नागिरी में हुई मौत पर अपनी रणनीति तैयार कर ही रही थी कि रायगढ़ जिले में एक 69 वर्षीय बुजुर्ग की मौत ने स्‍वास्‍थ्‍य विभाग की परेशानी और बढ़ा दी है. रायगढ़ की कलेक्‍टर निधि चौधरी ने बताया कि बुजुर्ग रायगढ़ के नागोथाने के रहने वाले हैं.
महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के डेल्टा वेरिएंट का असर बढ़ता नजर आ रहा है. राज्य के नाशिक में वेरिएंट के 30 मामलों की पुष्टि हो चुकी है. फिलहाल, इन नमूनों को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए पुणे भेजा गया है. कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर से उबरते महाराष्ट्र में महाराष्ट्र में अनलॉक जारी है. राज्य के कई हिस्सों में पाबंदियों में ढील दी जा रही है. हाल ही में आई एक रिपोर्ट में यह भी कहा जा रहा है कि राज्य में 'R' वैल्यू भी 1 से ज्यादा है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story