- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई समेत महाराष्ट्र...
महाराष्ट्र
मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई इलाकों में होगी मूसलाधार बरसात
Rani Sahu
4 Sep 2022 10:54 AM GMT

x
मुंबई, महाराष्ट्र में आज एक बार फिर बरसात (rain) ने जोरदार कमबैक किया है। मुंबई और आसपास के इलाकों के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी (Alert issued) किया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों तक मुंबई और इसके आसपास जोरदार बरसात होने का अनुमान है। इसी तरह महाराष्ट्र के विदर्भ के लिए येलो अलर्ट (yellow alert) जारी किया गया है। आज मुंबई समेत ठाणे, नवी मुंबई, पुणे, अकोला, कोल्हापुर में जोरदार बारिश हुई। इसके अलावा औरंगाबाद जिले में भी दोपहर से ही जबर्दस्त बारिश हुई।
विदर्भ में आज के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा पालघर, नासिक के घाटियों वाले इलाके, अहमदनगर, रायगढ़ जिले में भी मूसलाधार बरसात का अनुमान है। गोदावरी नदी का जलस्तर बढ़ जाने की वजह से नदी किनारे बसे गांववालों को सतर्क रहने की चेतावनी दी गई है। अहमदनगर और पुणे में भी जोरदार बरसात हुई है। मौसम विभाग ने खास तौर से मुंबई में अगले तीन दिनों के लिए बिजलियों के कड़कने और बादलों के गरजने के साथ मूसलाधार बरसात होने का अनुमान जताया है। दादर, वरली, प्रभादेवी, हाजीअली जैसे इलाकों में सुबह से ही जोरदार बरसात हुई।
Next Story