महाराष्ट्र

प्रपोजल रिजेक्ट करने पर युवक ने छात्रा पर किया हंसिए से हमला

HARRY
28 Jun 2023 2:52 PM GMT
प्रपोजल रिजेक्ट करने पर युवक ने छात्रा पर किया हंसिए से हमला
x

महाराष्ट्र | महाराष्ट्र के पुणे से चौंका देने वाली वारदात सामने आई है। यहां प्रपोजल रिजेक्ट करने पर एक युवक ने दिनदहाड़े 21 वर्षीय छात्रा पर हंसिए से हमला कर दिया। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। हैरतंगेज कर देने वाला यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर कोई भी विचलित हो सकता है।

पुलिस के अनुसार, 21 वर्षीय पीड़िता सड़क पर अपने एक दोस्त के साथ स्कूटर पर यात्रा कर रही थी। वहीं 22 वर्षीय हमलावर शांतनु एल जाधव एक मंदिर के पास उसके इंतजार में बैठा था, उसने उससे रोड पर चलते बात करने की मांग की।

जब लड़की ने बात करने से इनकार कर दिया तो उसने गुस्से में अपने बैग से दरांती निकाली और उस पर हमला कर दिया। आरोपी को लड़की के पीछे दरांती के साथ दौड़ते हुए देखा जा सकता है। कुछ अन्य राहगीर भी इस घटना को देखकर चौंक गए। जबकि लड़की को दोस्त, जिसे उसने धमकी दी थी, वह विपरीत दिशा में भाग गया।

घायल लड़की ने जाधव को धक्का देने की कोशिश की, चिल्लाई, अपने कॉलेज की ओर भागने लगी। लेकिन वह उसके पीछे झपटा और हथियार से उस पर कम से कम दो बार हमला किया, जिससे उसके हाथ और सिर पर चोट आई। तभी, वहां से गुजर रहे एक अन्य स्थानीय छात्र लेशपाल जावलगे ने देखा कि लड़की के कपड़ों पर खून लगा है और वह चिल्ला रही है। जाधव उसका पीछा कर रहा है।

तभी जावलगे ने जाधव का पीछा किया, और उसे सड़क पर गिरा दिया। अन्य लोग भी मौके पर इकट्ठा हो गए और जाधव को पकड़ने में जावलगे की मदद की। यदि स्थानीय लोग छात्रा का बचाव नहीं करते हो राजधानी दिल्ली के शाहबाद डेयरी में हुए साक्षी हत्याकांड जैसी घटना हो सकती थी, जहां युवक ने नाबालिग लड़की को चाकू घोंपकर ईंट से कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद लोगों ने पकड़कर जाधव को सदाशिव पेठ पुलिस स्टेशन को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Next Story