महाराष्ट्र

ब्रिटिश काल के कर्नाक पुल को ढहाने का काम शुरू, मध्य रेलवे 27 घंटे तक रहेगा बाधित

Admin4
20 Nov 2022 1:28 PM GMT
ब्रिटिश काल के कर्नाक पुल को ढहाने का काम शुरू, मध्य रेलवे 27 घंटे तक रहेगा बाधित
x
मुंबई। ब्रिटिश काल के कर्नाक पुल को तोड़ने की प्रक्रिया के चलते दक्षिण मुंबई में मस्जिद बंदर स्टेशन और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) के बीच शनिवार रात से 27 घंटे के लिए मार्ग को बंद रखा गया है। ऐसे में आज रविवार को ब्रिटिश काल के कर्नाक पुल को तोड़ने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह पुल काफी जर्जर हो गया है और इसपर से अब भारी वाहनों की आवाजाही किसी खतरे से कम नहीं हैं।
शिवाजी सुतार (मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, मध्य रेलवे) ने इस बारे में बात करते हुए बताया कि, "टारगेटेड समय के हिसाब से काम चल रहा है, 27 घंटे का जो मेगा ब्लॉक है उसमें 17 घंटे बाइकुला का ट्रैफिक बंद रहेगा।"
उन्होंने आगे बताया कि, "तो हमारी कोशिश रहेगी है कि, शाम 4 बजे तक मेन लाइन का ट्रैफिक बहाल की जाएगी। इसके साथ ही हार्बर लाइन्स का ट्रैफिक रात 8 बजे बहाल करने की कोशिश रहेगी और यार्ड लाइन का ट्रैफिक सोमवार 2 बजे से पहले बहाल करने की कोशिश की जाएगी।"
बता दें कि, कर्नाक पुल को तोड़ने की प्रक्रिया के चलते महत्वपूर्ण स्टेशनों पर अतिरिक्त आरक्षण/रद्दीकरण काउंटर खोले जा रहे हैं। जिसके चलते यात्रियों किसी असुविधा का सामना न करना पड़े। यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त एटीवीएम सुविधाकर्ताओं को सेवा में लगाया गया है। मध्य रेलवे की एक विज्ञप्ति में कहा गया कि, (19 नवंबर को) रात 11 बजे से 21 नवंबर अपराह्न दो बजे तक मार्ग बंद रहेगा, जिसके कारण उपनगरीय और एक्सप्रेस रेलगाड़ियों के आवागमन कार्यक्रम पर असर पड़ेगा।
यह सुनिश्चित करने के लिए कि, ब्लॉक के कारण यात्रियों को असुविधा न हो, मुंबई मंडल ने छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, भायखला, दादर, ठाणे, वडाला रोड और पनवेल स्टेशनों पर हेल्पडेस्क स्थापित किए हैं। ये हेल्पडेस्क आरपीएफ द्वारा सहायता प्राप्त टिकट जांच कर्मचारियों द्वारा चलाए जा रहे हैं।
( जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।)
न्यूज़ क्रेडिट: rajexpress
Next Story