महाराष्ट्र

आंगन की सफाई कर रही महिला पर जंगली सुअर ने किया हमला, हुई घायल

Rani Sahu
20 May 2022 12:18 AM IST
आंगन की सफाई कर रही महिला पर जंगली सुअर ने किया हमला, हुई घायल
x
सुबह उठकर अपने आंगन की सफाई कर रही महिला पर जंगली सुअर ने हमला कर घायल कर सखुबाई श्रावण टेकाम को घायल कर दिया

चंद्रपुर. सुबह उठकर अपने आंगन की सफाई कर रही महिला पर जंगली सुअर ने हमला कर घायल कर सखुबाई श्रावण टेकाम को घायल कर दिया. यह घटना बल्लारपुर तहसील के कोठारी के वार्ड नं. 3 में घटी है. महिला का उपचार चंद्रपुर जिला सरकारी अस्पताल में चल रहा है. जंगल में पानी की कमी की वजह से अनेक जानवर पानी की तलाश में रिहायशी बस्त के पास तक पहुंच रहे है.

इसकी वजह से मानव वन्यजीव संघर्ष बढता जा रहा है. सुबह सखुबाई अपने घर के आंगन में सफाई कर रही थी अचानक जगली सुअर आंगन में आया और महिला पर हमला कर घायल कर दिया. घायल महिला को कोठारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया जहां उसका प्रथमोपचार कर आगामी उपचार के लिए जिला सरकारी अस्पताल चंद्रपुर भेजा गया है. कोठारी के वनरक्ष्ज्ञक सचिन टेकमा और क्षेत्र सहायक पेदापल्लीवार ने घायल महिला से मुलाकात कर हाल जाना है.


Next Story