- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- चोर ने पहले बुजुर्ग...
महाराष्ट्र
चोर ने पहले बुजुर्ग महिला को चाकू की नोक पर लुटा, फिर दुष्कर्म
Rani Sahu
6 Oct 2022 7:10 AM GMT

x
महाराष्ट्र: जहां बात जुल्म और अत्याचार की होती है तो यह सब करने वाला सामने वाले लोगों की उम्र नहीं देखता। कई बार हमें छोटी बच्चियों से दुष्कर्म करने की खबरें सुनी है और पढ़ी है, इतना ही नहीं बल्कि बुजुर्ग महिलाएं भी इस हवस भरी नजरों के शिकार हो जाते है। जी हां ऐसी ही दरिंदगी भरी घटना महाराष्ट्र (Maharashtra) के औरंगाबाद (Aurangabad) से सामने आई है। आइए जानते है इंसानियत को शर्मसार करने वाली इस पूरी खबर के बारे में…
लूट, दुष्कर्म, पुलिस पर हमला..
दरअसल यहां एक चोर ने पहले तो बुजुर्ग महिला को चाकू की नोक पर लूट लिया। दरिंदा यही नहीं रुका बल्कि उसके बाद उसने वृद्ध महिला के साथ दुष्कर्म भी किया। जैसा कि हमने आपको बताया कि यह चौंकाने वाला मामला औरंगाबाद से सामने आया है। इतना ही नहीं बल्कि आरोपी ने जुल्म की साड़ी हदें पार करते हुए उसने पुलिस पर भी चाकू से हमला कर दिया। लेकिन पुलिस सुरक्षित भाग निकली। अब इस दिल दहला देने वाली घटना से यहां सासनी मची हुई है।
पुलिस को दी जानकारी
आपको बता दें कि संबंधित घटना औरंगाबाद के वालाज औद्योगिक क्षेत्र की है। आरोपी ने पहले वृद्धा को चाकू से धमकाया। उसने महिला से पैसे की मांग की। उसने चाकू से धमकाते हुए बुढ़िया से पैसे और जेवर लूट लिए। इसके बाद आरोपित ने वृद्धा के साथ बेहद घिनौनी हरकत की। आरोपी ने वृद्धा के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी की इस हरकत से बुढ़िया परेशान है। संबंधित घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई।
पुलिस पर चाकू से हमला..
इस हैरान कर देने वाली घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी का पीछा करने का प्रयास किया। इस बार आरोपी की हिम्मत इतनी बड़ी थी कि उसने पुलिस पर सीधे चाकू से हमला कर दिया। इस बार पुलिस और आरोपी के बीच जमकर मारपीट हुई। अंतत: पुलिस आरोपी को दबोचने में सफल रही। आरोपी का नाम शाक्तूर लश्करी भोसले है।
सख्त कार्रवाई की मांग
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ वालुज एमआईडीसी थाने में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया है कि उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत 7 मामले दर्ज किए गए हैं। इस मामले में पुलिस की आगे की जांच जारी है। उधर, शहर के कई नागरिकों ने मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
सोर्स - नवभारत.कॉम
Next Story