- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- ‘धुरंधर द रिवेंज’ के...
महाराष्ट्र
‘धुरंधर द रिवेंज’ के साथ रिलीज होगा ‘राजा शिवाजी’ का टीजर, थिएटर्स में दिखेगी पहली झलक
SHIDDHANT
18 March 2026 11:13 PM IST

x
Mumbai मुंबई। जियो स्टूडियोज और मुंबई फिल्म कंपनी अपनी मोस्टअवेटेड पीरियड ड्रामा फिल्म ‘राजा शिवाजी’ का दमदार फर्स्ट लुक टीजर लॉन्च करने जा रही है। यह खास झलक दर्शकों को सिर्फ बड़े पर्दे पर ही देखने को मिलेगी। इस फर्स्ट लुक को फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ के साथ जोड़ा गया है।
‘धुरंधर द रिवेंज’ देखने वाले दर्शक थिएटर में बैठकर ही छत्रपति शिवाजी महाराज के इस पहले लुक का आनंद ले सकेंगे। ‘राजा शिवाजी’ फिल्म भारत के महान योद्धा और स्वराज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित है। यह एक ऐसे शासक की प्रेरणादायक कहानी है, जिसने पवित्र संकल्प लिया और बड़ी-बड़ी ताकतों के खिलाफ खड़े होकर स्वतंत्र हिंदवी स्वराज्य की नींव रखी।
फिल्म का निर्देशन और मुख्य भूमिका रितेश विलासराव देशमुख ने निभाई है। फिल्म मेकर्स के अनुसार, टीम का लक्ष्य है कि यह पीरियड महाकाव्य दर्शकों को भव्य सिनेमाई अनुभव दे और भारत की समृद्ध विरासत को दुनिया के सामने गर्व से पेश करे। फिल्म में संगीत मशहूर जोड़ी अजय-अतुल ने दिया है। सिनेमैटोग्राफी संतोष सिवन ने की है, जिनकी खूबसूरत फ्रेमिंग इस ऐतिहासिक कहानी को और जीवंत बनाएगी। जियो स्टूडियोज इस फिल्म को प्रस्तुत कर रहा है, जबकि ज्योति देशपांडे और जेनेलिया देशमुख ने मुंबई फिल्म कंपनी के तहत इसे प्रोड्यूस किया है।
निर्माताओं ने बताया कि फर्स्ट लुक टीजर को एक्सक्लूसिवली थिएटर्स में रखने का फैसला इसलिए लिया गया है ताकि दर्शक इस भव्य झलक को बड़े स्क्रीन पर ही महसूस करें। यह न केवल फिल्म की भव्यता को बढ़ाएगा, बल्कि दर्शकों में उत्सुकता भी जगाएगा। फिल्म साहस, सम्मान, स्वाभिमान और स्वराज्य के जन्म की कहानी को बड़े स्तर पर दिखाने का वादा करती है। यह न केवल एक ऐतिहासिक फिल्म होगी, बल्कि एक ऐसा अनुभव जो हर भारतीय के दिल में गूंजेगा।
टीम ने दर्शकों से अपील की है कि इस फर्स्ट लुक को थिएटर में जाकर देखें और महान योद्धा की इस पहली झलक का हिस्सा बनें। ‘राजा शिवाजी’ फिल्म 1 मई को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Tagsराजा शिवाजीजियो स्टूडियोजमुंबई फिल्म कंपनीफर्स्ट लुकटीजरछत्रपति शिवाजी महाराजपीरियड ड्रामारितेश विलासराव देशमुखअजय-अतुलसंतोष सिवनथिएटर्सरिलीजस्वराज्यऐतिहासिक फिल्मजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





