महाराष्ट्र

राज्य सरकार ने मनपा को सौंपे 24 ब्रिज और चार अंडर ग्राउंड सबवे

Rani Sahu
10 Nov 2022 4:03 PM GMT
राज्य सरकार ने मनपा को सौंपे 24 ब्रिज और चार अंडर ग्राउंड सबवे
x
मुंबई। सड़को की खस्ता हाल से मुंबई के नागरिक पहले ही परेशान है। राज्य सरकार मनपा पर और बोझा डालने का काम कर रही है।राज्य सरकार द्वारा निर्माण किए गए 24 ब्रिज और चार अंडर ग्राउंड सबवे (fear ground subway) की जिम्मेदारी भी मनपा पर डाल दी है।इन ब्रिज और सबवे की अब देखभाल की जिम्मेदारी मनपा पर होगी।
उल्लेखनीय है कि मुंबई मनपा पर सड़को की खस्ता होने पर पहले ही हर साल मनपा की बड़ी छीछालेदार होती है। मनपा को अब एम एस आर डीसी द्वारा बनाए गए 24 ब्रिज और 4 अंडर ग्राउंड सबवे की जिम्मेदारी भी राज्य सरकार ने एम एस आर डी सी हटाकर मनपा को दे दिया है।राज्य में युति की सरकार के समय नितिन गडकरी द्वारा मुंबई में बनाए गए 55 ब्रिज बनाए गए थे जो सभी ब्रिज एम एस आर डी सी द्वारा निर्माण किए गए थे। मुंबई में बनी किसी भी सड़क पर गढ्ढा पाए जाने पर उसका जिम्मेदार मनपा को ठहराया जाता है।पिछले काफी दिनों से यह मांग की जा रही थी कि मुंबई शहर में विभिन्न प्राधिकरण को खत्म कर विकास कार्य की पूरी जिम्मेदारी मनपा को दे देनी चाहिए।मनपा भी अपने ऊपर लग रहे आरोपों को झेलते झेलते थक जाने के बाद गुहार लगाने लगी कि मुंबई में बनी सभी सड़क और ब्रिज को उन्हे सौप दिया जाए जिससे देखभाल की जिम्मेदारी उनकी होगी और काम में गुणवत्ता लाने में आसानी होगी । राज्य सरकार ने पिछले दिनो यह निर्णय लिया था कि मुंबई की सभी सड़को और ब्रिज सहित अंडर ग्राउंड बने सबवे की जिम्मेदारी मनपा को सौंपने का निर्णय लिया।राज्य सरकार ने एम एस आर डी सी द्वारा बनाए गए 24 ब्रिज और 4 अंडर ग्राउंड सबवे की जिम्मेदारी मनपा को सौप दी है। एम एस आर डी सी और मनपा के बीच कागजात का लेन देन हो चुका है लेकिन अभी तक प्रत्यस्क्ष रूप से ब्रिज मनपा को नहीं सौंपा गया जिसमे एक दो दिन की प्रक्रिया है जिसके बाद मनपा को इन ब्रिज और सबवे की जिम्मेदारी होगी।
इसके पहले पूर्व और पश्चिम एक्सप्रेस हाइवे (Paschim Express Highway) की भी मनपा को जिम्मेदारी दी गई थी। बता दे की कभी लगभग 10 दिन पूर्व ही एम एम आर डी ए द्वारा बनाए गए पूर्व और पश्चिम एक्सप्रेस हाइवे को भी मनपा को सौंपा गया था। मनपा के पास धीरे धीरे मुंबई के सभी सड़को और ब्रिज सहित अन्य साधनों की जिम्मेदारी मनपा पर होगी।

Source : Hamara Mahanagar

Next Story