महाराष्ट्र

मुम्बई शेयर बाजार की गुरुवार को तेजी के साथ शुरुआत हुई

Teja
5 Jan 2023 4:30 PM IST
मुम्बई शेयर बाजार की गुरुवार को तेजी के साथ शुरुआत हुई
x

मुंबई । मुम्बई शेयर बाजार की गुरुवार को तेजी के साथ शुरुआत हुई। बाजार में यह बढ़त दुनिया भर के बाजारों से मिले अच्छे संकेतों से आई है जबकि गत दिवस बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था। निवेशकों का रुख सकारात्मक रहा जिससे भी बाजार ऊपर आया है। तीस शेयरो पर आधारित बीएसई सेंसेक्स सुबह 191 अंक बढ़कर 60848 पर खुला। वहीं पचास शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 59 अंकों की तेजी के साथ ही 18102 पर खुला। निवेशकों ने आज सुबह से ही खरीदारी पर बल दिया जिससे बाजार का रुख सकारात्मक रहा। सेंसेक्‍स और निफ्टी में बढ़त कायम है। सुबह सेंसेक्‍स 160 अंकों की बढ़त के साथ 60817 पर कारोबार कर रहा था जबकि निफ्टी 57 अंक ऊपर आकर 18100 पर था।

बाजार जानकारों के आज एसबीआई कार्ड हिंदुस्तान यूनीलीवर इंफोसिस आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी के शेयर जैसी कंपनियां के शेयरों में अच्छी खरीददारी या बिकवाली होगी। बाजार से विदेशी निवेशकों की पूंजी निकासी जारी है। वहीं गत कारोबारी सत्र में भी विदेशी संस्‍थागत निवेशकों ने बाजार से 2620.89 करोड़ रुपये के शेयर निकाले थे हालांकि घरेलू संस्‍थागत निवेशकों की भारी खरीददारी से बाजार में बढ़त का माहौल बना रहा।

Next Story