- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- एसबीआई, इन्फोसिस और...
महाराष्ट्र
एसबीआई, इन्फोसिस और आईसीआईसीआई बैंक का मार्केटकैप इस हफ्ते 75 हजार करोड़ रुपए से अधिक बढ़ा
SHIDDHANT
18 Jan 2026 8:39 PM IST

x
Mumbai मुंबई। देश की शीर्ष 10 कंपनियों में से इस हफ्ते स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई), इन्फोसिस और आईसीआईसीआई बैंक के मार्केटकैप में 75,855.43 करोड़ रुपए की बढ़त देखने को मिली है। इसमें एसबीआई का बाजार पूंजीकरण 39,045.51 करोड़ रुपए बढ़कर 9,62,107.27 करोड़ रुपए हो गया है। इन्फोसिस का मार्केट कैप 31,014.59 करोड़ रुपए बढ़कर 7,01,889.59 करोड़ रुपए हो गया है।
आईसीआईसीआई बैंक का मार्केट कैप 5,795.33 करोड़ रुपए बढ़कर 10,09,470.28 करोड़ रुपए हो गया है। दूसरी तरफ एचडीएफसी बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस, एचयूएल और एलएंडटी के मार्केटकैप में गिरावट देखने को मिली है। लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) का बाजार पूंजीकरण 23,501.8 करोड़ रुपए घटकर 5,30,410.23 करोड़ रुपए हो गया, जबकि एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 11,615.35 करोड़ रुपए घटकर 14,32,534.91 करोड़ रुपए हो गया है।
भारती एयरटेल का बाजार पूंजीकरण 6,443.38 करोड़ रुपए घटकर 11,49,544.43 करोड़ रुपए हो गया है, बजाज फाइनेंस का बाजार पूंजीकरण 6,253.59 करोड़ रुपए घटकर 5,91,447.16 करोड़ रुपए हो गया, हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 3,312.93 करोड़ रुपए घटकर 5,54,421.30 करोड़ रुपए हो गया और टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 470.36 करोड़ रुपए घटकर 11,60,212.12 करोड़ रुपए हो गया है। इस हफ्ते के अंत में एचडीएफसी बैंक देश की दूसरी सबसे मूल्यवान घरेलू कंपनी बनी रही, जिसके बाद टीसीएस, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, इन्फोसिस, बजाज फाइनेंस, हिंदुस्तान यूनिलीवर और लार्सन एंड टुब्रो का स्थान रहा।
इसके अतिरिक्त, भारतीय शेयर बाजार के लिए अगला हफ्ता काफी अहम होने वाला है। वित्त वर्ष 26 की तीसरी तिमाही के नतीजे, भारत-अमेरिका, भारत-ईयू ट्रेड डील पर अपडेट और वैश्विक आर्थिक आंकड़ों से बाजार की चाल तय होगी। अगले हफ्ते बीएचईएल, सिएट, हैवेल्स, हिंदुस्तान जिंक, आईआरएफसी, पीएनबी, टाटा कैपिटल, एयूबैंक, डीसीएमश्रीराम, ईपैक, आईटीसीहोल्टस, एसआरएफ, टीबीजेड, विक्रम सोलर, बैंक ऑफ इंडिया, केईआई, केपीआईग्रीन, पीएनबीहाउसिंग, टाटा कम्युनिकेशन, अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस, बंधनबैंक, डीएलएफ, बीपीसीएल, जेएसडब्ल्यू और एमसीएक्स जैसी कंपनियों के नतीजे आएंगे।
Tagsएसबीआईइन्फोसिसआईसीआईसीआई बैंकमार्केटकैप बढ़तएचडीएफसी बैंकएलएंडटीभारतीय शेयर बाजारवित्त वर्ष 26तिमाही नतीजेट्रेड डीलकंपनियों के नतीजेबाजार पूंजीकरणजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





