महाराष्ट्र

शख्स ने आधी रात बीवी को उतारा मौत के घाट, फिर पुलिस के सामने खुद किया सरेंडर

Rani Sahu
17 Sep 2022 6:55 AM GMT
शख्स ने आधी रात बीवी को उतारा मौत के घाट, फिर पुलिस के सामने खुद किया सरेंडर
x
महाराष्ट्र: आये दिन महाराष्ट्र (Maharashtra) के नागपुर (Nagpur) में हत्या (kills) की घटनाएं काफी बढ़ती जा रही हैं। अब ऐसी ही एक घटना फिर से सामने आयी है। दरअसल इस घटना में एक पति ने अपनी पत्नी का क़त्ल कर दिया, हैरानी की बात तो यह भी है कि हत्या के बाद वह खुद पुलिस के पास गया और पुलिस को अपने अपराध की जानकारी दी। अब इस दिल दहला देने वाले घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। आइए जानते है आखिर ऐसा क्या हुआ कि शख्स ने अपने बीवी का क़त्ल कर दिया..
आधी रात बीवी को उतारा मौत के घाट
आपको बता दें कि यह घटना नागपुर के पाचपावली थाना क्षेत्र के लस्करीबाग की है। यहां आधी रात को पति ने पत्नी की हत्या कर दी। इस घटना के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक रोजाना के छोटे मोटे घरेलू कारणों से दोनों के बीच लगातार बहस होती रहती थी। ऐसे में एक दिन इस बहस से तंग आकर रात को पति ने पत्नी की हत्या कर दी, दरअसल उस रात किसी बात को लेकर दोनों के बीचझगड़ा हो गया। इसके बाद पति ने गुस्से में पत्नी की हत्या कर दी।
खुद किए सरेंडर
दरअसल अपनी पत्नी की हत्या करने वाला यह शख्स मेयो अस्पताल की मोर्चरी में काम करता था। इस मृतक महिला का नाम सोनू परशुराम ब्राह्मण है। सूत्रों के मुताबिक आरोपी खुद पत्नी की हत्या कर थाने पहुंचा और पुलिस के सामने अपना जुर्म को कबूल कर लिया। फिलहाल अब लिस घटना की आगे की जांच कर रही है। फिलहाल इस सनसनीखेज घटना से इलाके में लोग सहम गए है।
पहले भी आये हत्या के मामले सामने
गौरतलब हो कि 3-4 दिन पहले नागपुर से एक और घटना सामने आई थी। जिसमें 'लिव इन' में रहने वाले एक युवक की संदिग्ध मौत हो गई। मृतक प्रेमी अपने घर में प्रेमिका के साथ 'लिव इन रिलेशनशिप' में रह रहा था। प्रताप नगर में यह घटना हुई थी। मृतक प्रेमी का नाम अमित बहरे (उम्र-33, शिवनगर, सिंधी कॉलोनी) था। वह शादीशुदा। उनका 8 साल का एक बेटा भी है। उनके परिवार ने उनकी शादी का विरोध किया था। हालांकि, वह अपने परिवार के खिलाफ गया और प्रेम विवाह किया। इस वजह से उनका अपनी पत्नी के परिवार से कोई संबंध नहीं था।
Next Story