महाराष्ट्र

‘स्कूल ठीक करो’ अभियान की शुरुआत आज महाराष्ट्र से देशभर में फैलेगी पहल

nidhi
15 Aug 2026 6:47 AM IST
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान की शुरुआत आज महाराष्ट्र से देशभर में फैलेगी पहल
x
CJP का शिक्षा सुधार अभियान शुरू सरकारी स्कूलों की बदहाली पर उठेगा सवाल
हिंगोली : स्वतंत्रता दिवस के मौके पर महाराष्ट्र के हिंगोली जिले से एक राष्ट्रव्यापी अभियान की शुरुआत होने जा रही है। कॉकroach जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके आज ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान की शुरुआत करेंगे। इस अभियान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं की कमी को दूर करना और शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए जनभागीदारी बढ़ाना है।
अभियान की शुरुआत हिंगोली जिले के संतुक पिंपरी गांव से की जाएगी। CJP के अनुसार, यह पहल पूरे देश के गांवों तक पहुंचाने की योजना है, जिसमें स्थानीय नागरिकों, अभिभावकों और ग्राम पंचायतों को स्कूलों की स्थिति सुधारने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
ग्रामीण स्कूलों की समस्याओं पर रहेगा फोकस
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान के तहत सरकारी स्कूलों में बिजली, पीने का साफ पानी, शौचालय, बैठने की व्यवस्था और अन्य जरूरी सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया जाएगा। अभियान से जुड़े लोग गांवों में जाकर स्कूलों की समस्याओं को चिन्हित करेंगे और स्थानीय स्तर पर समाधान के लिए प्रयास करेंगे। CJP का कहना है कि आजादी के 80 साल बाद भी कई ग्रामीण स्कूलों में बच्चों को बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष करना पड़ता है। अभियान के जरिए स्कूलों की कमियों को सामने लाकर स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही तय करने की कोशिश की जाएगी।
सरपंचों और ग्रामीणों से सहयोग की अपील
अभियान के तहत गांव के सरपंचों को स्कूलों की स्थिति सुधारने की जिम्मेदारी लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा। CJP ने स्थानीय नेताओं और ग्रामीणों से अपील की है कि वे अपने क्षेत्र के सरकारी स्कूलों की स्थिति पर ध्यान दें और बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए मिलकर काम करें। अभियान में नागरिकों से स्कूलों का निरीक्षण कर कमियों की जानकारी जुटाने और उन्हें सामने लाने की अपील भी की गई है। इसके लिए सोशल ऑडिट जैसी प्रक्रिया को बढ़ावा देने की योजना है।
शिक्षा व्यवस्था में सुधार का लक्ष्य
CJP के मुताबिक, इस अभियान का मकसद केवल शिकायत करना नहीं बल्कि गांव स्तर पर समाधान की प्रक्रिया शुरू करना है। संगठन चाहता है कि सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को भी बेहतर माहौल और जरूरी सुविधाएं मिलें। अभियान शुरू करते हुए अभिजीत दीपके अपने गांव के सरकारी स्कूल में सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए स्थानीय सरपंच से आग्रह करेंगे। इसके बाद देश के अलग-अलग हिस्सों में अभियान की टीमों को भेजने की योजना है।
स्वतंत्रता दिवस पर शिक्षा सुधार का संदेश
80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुरू हो रहा यह अभियान ग्रामीण शिक्षा को केंद्र में रखता है। CJP का कहना है कि देश के विकास के लिए मजबूत शिक्षा व्यवस्था जरूरी है और गांवों के बच्चों को बेहतर स्कूल उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए।
Next Story