महाराष्ट्र

बंदरगाह परियोजना के विरोध में सपकाल का आंदोलन जारी रखने का ऐलान

Admindelhi1
31 Oct 2026 11:01 AM IST
बंदरगाह परियोजना के विरोध में सपकाल का आंदोलन जारी रखने का ऐलान
x
परियोजना रद्द कराने तक जारी रहेगा आंदोलन : सपकाल

मुंबई: पालघर जिले की डहाणू तहसील में स्थित वरोर में शुक्रवार को प्रस्तावित वाढवण बंदरगाह परियोजना और जिले की अन्य परियोजनाओं के विरोध में जनआक्रोश सभा आयोजित की गई। इसमें विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, आदिवासी संगठनों के पदाधिकारियों और हजारों नागरिकों ने हिस्सा लिया। सभा में ‘जल, जंगल, जमीन हमारी है, इस पर हमारा अधिकार है’ और ‘वाढवण बंदर रद्द करो’ के नारे लगाए गए।

महाराष्ट्र कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने कहा कि वाढवण बंदरगाह परियोजना स्थानीय किसानों, मछुआरों और नागरिकों की आजीविका के खिलाफ है। उन्होंने आरोप लगाया कि परियोजना से पालघर के बजाय उद्योगपति अडानी का विकास करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि परियोजना रद्द होने तक संघर्ष जारी रहेगा और कांग्रेस पूरी ताकत से स्थानीय लोगों के साथ खड़ी रहेगी।

सभा में अंबादास दानवे, विधायक विनोद निकोले, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष कैप्टन सत्यम ठाकुर,हितेंद्र ठाकुर सहित कई नेता उपस्थित थे।

Next Story