महाराष्ट्र

मुंबई में समुद्र के ऊपर बन रहा है देश का सबसे बड़ा ब्रिज, ये है खासियत

mukeshwari
24 May 2023 7:46 PM GMT
मुंबई में समुद्र के ऊपर बन रहा है देश का सबसे बड़ा ब्रिज, ये है खासियत
x

केंद्र सरकार भारत को विकसित राज्य बनाने के लिए पूरी तरह से प्रयास कर रही है। ऐसे में मुंबई से नवी मुंबई को जोड़ने वाला 'मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक ब्रिज' भी तैयार होने वाला है। मिली जानकारी के मुताबिक यह ब्रिज इस साल दिसंबर के महीने तक बनकर तैयार हो जाएगा। इसके साथ ही यह ब्रिज समुद्र पर बना देश का सबसे बड़ा ब्रिज होगा। इस ब्रिज की नीव पीएम मोदी के द्वारा साल 2018 में रखी गई थी। पहले जहां मुंबई से नवी मुंबई जाने के लिए 2 घंटे तक का समय लगता था। वहीं अब यह ब्रिज बन जाने से सफर मात्र 20 मिनट में पूरा हो जाएगा। समंदर के ऊपर बन रहे इस सबसे लंबे ब्रिज के पैकेज वन और पैकेज टू को जोड़ने के मौके पर बुधवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मौजूद रहे। इस दौरान दोनों ही नेताओं ने इस ब्रिज का अच्छी तरह से निरीक्षण भी किया।

22 किमी का है ब्रिज

अगर हम इस ब्रिज की बात करें तो यह 22 किमी का है। इसको बनाने के लिए काफी दिक्क्तों का भी सामना करना पड़ा। एमएमआरडीए ने इसको बनाने के लिए कई तरह के खास चीजों का प्रयोग किया। इनके प्रयोग से यह ब्रिज अच्छी तरह से पूरा हो पाया है। इसके साथ ही पर्यावरण सुरक्षा का भी खास ध्यान दिया गया है।

फ्लेमिंगो पक्षी का रखा गया है ध्यान

बात दें कि इस ब्रिज के माध्यम से सालों से यहां रह रहे फ्लेमिंगो पक्षी का भी विशेष ध्यान दिया गया है। यह पक्षी मुंबई, नवी मुंबई और मुंबई के शिवडी इलाके की एक पहचान और पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र हैं। इसे देखने के लिए लोग दूर - दूर से आते हैं।

mukeshwari

mukeshwari

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story