महाराष्ट्र

भाजपा ने ठाकरे बंधुओं को दी किसान मदद की सलाह

Admindelhi1
30 Sept 2026 3:31 PM IST
भाजपा ने ठाकरे बंधुओं को दी किसान मदद की सलाह
x
किसानों की मदद को लेकर भाजपा ने ठाकरे बंधुओं से अपील की

मुंबई: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश प्रवक्ता नवनाथ बन ने शिवसेना यूबीटी के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे से राज्य में सूखे की स्थिति को देखते हुए मुंबई में 4 अक्टूबर को प्रस्तावित मोर्चा (विरोध मार्च) पर होने वाले खर्च को रोककर यह राशि मराठवाड़ा और विदर्भ के सूखाग्रस्त किसानों की मदद के लिए देने का सुझाव दिया हैै।

नवनाथ बन ने बुधवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि सरकार सूखे की स्थिति में किसानों के साथ मजबूती से खड़ी है और बुधवार को किसानों को कर्जमाफी की तीसरी किस्त भी दी गई है। आने वाले समय में भी किसानों की हरसंभव मदद की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसानों के संकट के बीच मुंबई में मोर्चा निकालकर करोड़ों रुपये खर्च करने के बजाय राजनीतिक दलों को किसानों की सहायता करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसानों के संकट के समय मोर्चा निकालना राजनीतिक दलों के लिए उचित नहीं है। राज ठाकरे से अपेक्षा है कि वे सूखे की स्थिति को देखते हुए भारी खर्च वाला मोर्चा नहीं निकालेंगे। सभी राजनीतिक दलों को इस समय किसानों के साथ मजबूती से खड़ा होना चाहिए।


उन्होंने कहा कि ठाकरे को ‘वर्क फ्रॉम होम’ की आदत रही है। उन्होंने सवाल किया कि क्या वर्क फ्रॉम होम से किसानों के लिए जुताई और बुआई की जा सकती है। बन ने कहा कि यदि मोर्चा ऑनलाइन निकाला जाता है तो बचने वाली राशि किसानों को दी जानी चाहिए। सरकार के कर्ज लेने के मुद्दे पर बन ने कहा कि जरूरत पड़ने पर सरकार कर्ज लेगी, लेकिन किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ेगी। उन्होंने कहा कि किसानों के साथ मजबूती से खड़ा रहना महायुति सरकार की प्राथमिकता है।

Next Story