महाराष्ट्र

महिलाओं की सफलता देखकर खुश हुए महाराष्ट्र के प्रशासनिक अधिकारी

Admin2
9 May 2022 11:31 AM IST
महिलाओं की सफलता देखकर खुश हुए महाराष्ट्र के प्रशासनिक अधिकारी
x

प्रतीकात्मक तस्वीर 

टीम से जानकारी ली.महिलाओं की मेहनत और सफलता देख दोनों अधिकारी सहित टीम खुश हुई

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : टोंक जिले में दूनी तहसील मुख्यालय के कालानाड़ा बालाजी मार्ग स्थित मैत्री महिला डेयरी और एग्रीकल्चर प्रोड्यूसर कंपनी का रविवार को महाराष्ट्र राज्य की अतिरिक्त मुख्य सचिव सुजाता सोनित और आइसीडीएस मुख्य सचिव रूबल गुप्ता ने टीम सहित निरीक्षण किया उन्होंने डेयरी और बकरी दुग्ध से निर्मित साबुन प्लांट का अवलोकन कर कंपनी की चेयरमैन सहित बोर्ड सदस्यों और टीम से जानकारी ली.महिलाओं की मेहनत और सफलता देख दोनों अधिकारी सहित टीम खुश हुई. मैत्री महिला डेयरी के राजकुमार सैनी ने बताया कि महाराष्ट्र राज्य की अतिरिक्त मुख्य सचिव सोनितए आइसीडीएस मुख्य सचिव गुप्ता ने चेयरमैन मीरा देवीए मैनेजर राहूल जोशी से गतिविधियां और संचालन प्रक्रिया की जानकारी ली.

उन्होंने प्लांट के वार्षिक टर्न.ओवरए महिला सदस्यों की संख्या मार्केटिंग लाभांश और सदस्यों के पारिवारिक स्थिती सहित अन्य कार्य की जानकारी ली. इस मौके पर बोर्ड सदस्य काजोदी पूनम शर्मा, लाड देवी, सीमा, मीरा गुर्जर, अनीता, रीमा कमलेश, तहसीलदार राम सिंह मीणा, थानाप्रभारी विजय सिंह भी अन्य मौजूद थे.
Next Story