महाराष्ट्र

Thane: कल्याण शहर में गिरा सप्तश्रृंगी भवन, 6 लोगों की मौत

Admindelhi1
21 May 2025 11:16 AM IST
Thane: कल्याण शहर में गिरा सप्तश्रृंगी भवन, 6 लोगों की मौत
x
घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया

ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कल्याण शहर में मंगलवार को बड़ा हादसा हुआ। एक इमारत का स्लैब गिरने छह लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में तीन महिलाएं और डेढ़ साल का एक बच्चा शामिल है। जिस इमारत का स्लैब गिरा, उसका नाम श्री सप्तश्रृंगी है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

जानकारी के अनुसार कल्याण पूर्व स्थित सप्तश्रृंगी इमारत की दूसरी मंजिल का स्लैब गिर गया। जिससे कई लोग दब गए। मलबे में दबने से अब तक छह लोगों की मौत हो चुकी है। बचाव कार्य जारी है क्योंकि कुछ लोग अभी भी मलबे में फंसे हुए हैं। यह इमारत बहुत पुरानी है। घटना की सूचना मिलने पर नगर निगम के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे।

मृतकों के नाम

प्रमिला साहू (58 ), नामस्वी शेलार (1.5), सुनीता साहू (37), सुजाता पाडी (32),

सुशीला गुजर (78), व्यंकट चव्हाण (42)

Next Story