- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- Thane : वेश्यावृत्ति...
महाराष्ट्र
Thane : वेश्यावृत्ति गिरोह का भंडाफोड़, दो महिलाएं गिरफ्तार
Tara Tandi
24 Oct 2024 4:44 PM IST

x
Thane ठाणे। पुलिस ने नवी मुंबई के तलोजा में संचालित वेशय़ावृत्ति गिरोह का भंडाफोड़ करके एक बांग्लादेशी नागरिक समेत दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को शुरू किए गए अभियान के दौरान पुलिस ने एक बांग्लादेशी महिला को मुक्त भी कराया। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक पृथ्वीराज घोरपड़े ने बताया, नवी मुंबई पुलिस के मानव तस्करी रोधी प्रकोष्ठ (एएचटीसी) को सूचना मिली थी कि एक आवासीय इलाके में एक मकान में वेशय़ावृत्ति गिरोह संचालित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने एक फर्जी ग्राहक भेजा और परिसर पर छापा मारा। घोरपड़े ने बताया कि टीम को हसीना मुशर्रफ खान (30) नामक एक महिला मिली, जो गिरोह की सरगना थी।
अधिकारी ने कहा कि पुलिस टीम को यह भी पता चला कि ग्राहकों को सलिया सफीक खान (39) को डिजिटल तरीके से पैसे देने के लिए कहा जाता था। उन्होंने कहा कि इसके बाद दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि हसीना बांग्लादेश की जबकि दूसरी आरोपी कोलकाता की रहने वाली है। अधिकारी ने बताया कि मुक्त कराई गई महिला को मुंबई के चेंबूर स्थित सुधार गृह भेज दिया गया है। तलोजा पुलिस थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता समेत विभिन्न कानूनों के तहत मामला दर्ज किया गया है।
TagsThane वेश्यावृत्ति गिरोह भंडाफोड़दो महिलाएं गिरफ्तारThane prostitution gang bustedtwo women arrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





