महाराष्ट्र

Thane: 22 लाख रुपये का गांजा पुलिस ने किया जब्त, दो व्यक्ति गिरफ्तार

Tara Tandi
13 Feb 2025 11:00 AM IST
Thane: 22 लाख रुपये  का गांजा पुलिस ने  किया जब्त, दो व्यक्ति गिरफ्तार
x
Thane ठाणे : महाराष्ट्र के ठाणो जिले में पुलिस ने 22.28 लाख रुपये मूल्य का ‘हाइब्रिड’ गांजा जब्त करने के बाद दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
22 लाख रुपये मूल्य का गांजा जब्त
पुलिस ने एक गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए शहाड इलाके में एक स्थान पर निगरानी रखी और मंगलवार शाम को दो व्यक्तियों को संदिग्ध तरीके से घूमते हुए देखा। उल्हासनगर थाने के अधिकारी ने कहा कि जांच के दौरान पुलिस ने उनके पास से 1.114 किलोग्राम ‘हाइब्रिड’ गांजा
जब्त किया।
दो व्यक्ति गिरफ्तार
अधिकारी ने बताया कि उपेंद्र सिंह उर्फ गोली कमलेश सिंह ठाकुर (24) और विशाल हरेश मखीजा (34) नामक दोनों आरोपियों को बाद में गिरफ्तार कर लिया गया और उनके खिलाफ स्वापक औषधि एवं मन प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि प्रतिबंधित पदार्थ कहां से लाया गया था और आरोपी इसे किसे बेचने की योजना बना रहे थे।
Next Story