- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- Thane: मुंब्रा स्टेशन...
महाराष्ट्र
Thane: मुंब्रा स्टेशन पर बड़ा ट्रेन हादसा, पांच यात्रियों की दर्दनाक मौत
Tara Tandi
9 Jun 2025 1:53 PM IST

x
Thane ठाणे। मुंबई की जीवन रेखा कही जाने वाली लोकल ट्रेन में सोमवार सुबह उस समय बड़ा हादसा हो गया, जब ठाणे के मुंब्रा रेलवे स्टेशन पर सीएसएमटी की ओर जा रही ठसाठस भरी फास्ट लोकल ट्रेन से कई यात्री गिर गए, जिसमें से पांच यात्रियों की मौत हो गई और कई लोग घायल हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज यह घटना ऐसे वक्त हुई, जब ज्यादातर लोग कामकाज के पहले दिन ऑफिस के लिए जा रहे थे। सुबह के वक्त मुंबई की लोकल ट्रेनों में भारी भीड़ देखने को मिलती है। ट्रेन में भीड़ ज्यादा होने की वजह से यात्री गेट पर लटककर सफर कर रहे थे, तभी अचानक ये हादसा हो गया।
घटना की सूचना मिलने पर रेलवे प्रशासन और पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया है। हादसे की जांच शुरू हो गई है। इस घटना से लोकल सेवा भी प्रभावित हुई है। घटना की विस्तृत जानकारी की प्रतिक्षा की जा रही है।
TagsThane मुंब्रा स्टेशनबड़ा ट्रेन हादसापांच यात्रियोंदर्दनाक मौतThane Mumbra stationmajor train accidentfive passengerstragic deathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





