- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- ताज और ट्राइडेंट होटल...
महाराष्ट्र
ताज और ट्राइडेंट होटल में आतंकी हमले की धमकी, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया
SHIDDHANT
6 May 2026 8:09 PM IST

x
Mumbai मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई स्थित ताज होटल और ट्राइडेंट होटल को लेकर बुधवार को एक धमकी भरा कॉल मिलने से हड़कंप मच गया। कॉलर ने फोन पर दावा किया कि इन दोनों होटलों में आतंकवादी हमला होने वाला है। धमकी मिलने के तुरंत बाद होटल प्रबंधन ने इसकी सूचना मुंबई पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मुंबई पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गईं। दोनों होटलों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई और चप्पे-चप्पे पर निगरानी बढ़ा दी गई। बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीमों ने मौके पर पहुंचकर सघन जांच अभियान चलाया।
मुंबई पुलिस के अनुसार, धमकी भरे कॉल को गंभीरता से लेते हुए तुरंत सुरक्षा बढ़ा दी गई और कॉलर की पहचान करने के लिए तकनीकी टीम को लगाया गया। इस मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कॉलर को ट्रेस कर मुंबई के सायन इलाके से उसे हिरासत में ले लिया। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है। मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने शराब के नशे में धमकी भरा कॉल किया था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वह अपने घरेलू समस्याओं से परेशान था, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। पुलिस के अनुसार, आरोपी हाउसकीपिंग का काम करता है और उससे पूछताछ जारी है।
इसके अलावा, बुधवार को ही राजस्थान के बारां और बीकानेर जिला कलेक्ट्रेट को भी ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली। धमकी भरे ईमेल मिलने के बाद इमारतों को खाली कराया गया और सुरक्षा बढ़ाई गई। अधिकारियों ने बताया कि धमकी भरा ईमेल बुधवार सुबह मिला। इसमें कलेक्ट्रेट में बम विस्फोट की चेतावनी दी गई थी। ईमेल में कुछ अजीब बातें भी लिखी थीं, जैसे लाल साड़ी या लाल शर्ट पहनने वाले किसी भी व्यक्ति को अंदर न आने दिया जाए। ईमेल में मानव बम इस्तेमाल करने की बात भी कही गई थी, साथ ही कुछ भ्रामक जानकारी भी दी गई थी।
Tagsमुंबई धमकी कॉलताज होटलट्राइडेंट होटलमुंबई पुलिसबम धमकीMumbai threat callTaj HotelTrident HotelMumbai Policebomb threatजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





