महाराष्ट्र

भगवा झंडा लगाने पर तनाव, लगी धारा 144, दो गुटों में मारपीट

jantaserishta.com
18 April 2022 10:39 AM IST
भगवा झंडा लगाने पर तनाव, लगी धारा 144, दो गुटों में मारपीट
x

Amravati News: महाराष्ट्र के अमरावती में बीती रात झंडा फहराने को लेकर दो गुटों में मारपीट शुरू हो गई जिसके बाद पुलिस ने अमरावती के कुछ हिस्सों में धारा 144 लगा दी है। पुलिस के मुताबिक, बीती रात अचलपुर में झंडे को लेकर दो गुटों में विवाद हो गया। इस मामले में 3 एफआईआर दर्ज की गई हैं औऱ 16 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक अब स्थिति शांतिपूर्ण है और अचलपुर तथा परतवाड़ा में धारा 144 लागू की गई है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर विश्वास न करें या न फैलाएं। फिलहाल घटना को लेकर विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है।

कुछ दिन पहले अमरावती में हुई मारपीट
आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही अमरावती में दो गुटों में कश्मीरी पंडितों पर हुए अत्याचारों की कहानी पर बनी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को लेकर विवाद हो गया था। यहां के अचलपुर इलाके में फिल्म देखने के बाद थिएटर से निकले कुछ युवाओं ने जय श्री राम के नारे लगाए तो इस पर वहां मौजूद कुछ लोग नाराज हो गए और नौबत मारपीट कर आ पहुंची। बाद में पुलिस ने 15 लोगों को गिरफ्तार किया था।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story