महाराष्ट्र

बवाल के बाद अमरावती में तनाव जारी, जानें अभी कैसे है हालात

jantaserishta.com
14 Nov 2021 12:57 PM IST
बवाल के बाद अमरावती में तनाव जारी, जानें अभी कैसे है हालात
x

मुंबई: महाराष्ट्र के अमरावती जिले में जारी दो दिन से तांडव रविवार को कुछ थमता नजर आया. हालात न बिगड़ें, इसलिए प्रशासन ने शनिवार को ही चार दिनों के लिए यहां धारा-144 लागू कर दी थी. सिर्फ जरूरी सेवाओं को ही चालू रहने की इजाजत है. पुलिस का कहना है कि हालात अब भी नाजुक बने हुए हैं, हालांकि, अब इलाके में शांति भी है.

अमरावती में शनिवार शाम को ही कर्फ्यू लगा दिया गया था. इलाके में इंटरनेट भी बंद कर दिया गया है. शनिवार को जब स्थिति बिगड़ी तो स्थानीय पुलिस की तैनाती भी कम पड़ गई थी. ऐसे में एहतियात के तौर पर एक्स्ट्रा पुलिस फोर्स लगाई गई है. स्थिति को काबू में करने के लिए दंगे रोकने वाली पुलिस फोर्सेस की 4 टुकड़ियां भी यहां भेजी गईं हैं.
त्रिपुरा की आंच में झुलसा महाराष्ट्र। आजतक संवाददाता मुस्तफा शेख ने मुंबई से दी इस मामले में ज़रूरी जानकारी।#ATVideo #Tripura #Violence | @malhotra_malika@mustafashk pic.twitter.com/bXheWlrK0t
त्रिपुरा में हो रही हिंसा के विरोध में मुस्लिम संगठनों ने बंद बुलाया था. इसी दौरान हिंसा भड़की और जमकर पथराव हुआ. अगले दिन शनिवार को हिंदू संगठनों ने शुक्रवार की घटना के विरोध में बंद बुलाया और फिर पथराव और आगजनी जैसी घटनाएं सामने आईं. स्थिति को काबू करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा.
फिलहाल अमरावती शांत दिखाई पड़ रहा है. लोगों को मेडिकल इमरजेंसी के अलावा घर से बाहर निकलने की इजाजत नहीं है. एक समय में एक जगह पर 5 लोग भी इकट्ठे नहीं हो सकते. अमरावती के एसीपी विक्रम साली ने लोगों से शांति बनाए रखने के साथ-साथ अफवाहों पर विश्वास न करने की अपील की. बताया जा रहा है कि पुलिस आरोपियों की धरपकड़ में जुट गई है.
इसी बीच त्रिपुरा के डिप्टी सीएम जिश्नु देव वर्मा ने आरोप लगाया है कि त्रिपुरा के बारे में गलत खबरें फैला कर साजिश रची जा रही है. त्रिपुरा में हालात बिलकुल सामान्य हैं. यहां पर कभी भी दंगों का कोई इतिहास नहीं रहा है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story