- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- सुरभि चंदना बर्थडे...
महाराष्ट्र
सुरभि चंदना बर्थडे सेलिब्रेशन, सोशल मीडिया पर शेयर की खास तस्वीरें
SHIDDHANT
15 Sept 2025 8:47 PM IST

x
MUMBAI मुंबई: टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्री सुरभि चंदना जिन्होंने 'कुबूल है', 'इश्कबाज', और 'नागिन-5' जैसे धारावाहिकों से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। उन्होंने हाल ही में बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ झलकियां सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं। इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई तस्वीरों और वीडियोज में सुरभि अपने पति करण शर्मा और दोस्तों के साथ मस्ती भरे अंदाज में नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में सुरभि कभी एक स्टेच्यू के पास हाथ जोड़कर पोज देती दिखीं, तो कभी अपने पति के साथ कैफे में बैठकर हंसी-मजाक करती नजर आईं। अन्य तस्वीरों में वह स्वादिष्ट खाने का लुत्फ उठाती और दोस्तों के साथ ग्रुप फोटो में मुस्कुराती दिखीं। वीडियोज में उन्होंने खाने के पलों को कैद किया। सुरभि ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "इस घर में सारे विर्गो (कन्या राशि) हैं!
उन्होंने बताया कि यह जश्न उनके, उनके पति करण शर्मा और दोस्त संजक्स के जन्मदिन के लिए था, क्योंकि सितंबर विर्गो राशि वालों का महीना है। इस खास मौके पर परिवार और दोस्तों ने मिलकर एक शानदार डिनर का आयोजन किया, जिसमें सभी का पसंदीदा एशियन व्यंजन शामिल था। इस सेलिब्रेशन में न सिर्फ स्वादिष्ट खाने का मजा लिया गया, बल्कि मजेदार विषयों पर भी खूब बातें हुईं। सुरभि ने यह भी बताया कि उन्होंने शहर के सबसे बेहतरीन कॉकटेल्स का आनंद लिया, जिसने इस शाम को और भी यादगार बना दिया। यह सेलिब्रेशन उनके खास रिचुअल ट्रिप पर निकलने से पहले का एक खास पल था।
सुरभि चंदना का जन्मदिन 11 सितंबर को होता है, लेकिन सेलिब्रेशन की तस्वीरें और वीडियोज उन्होंने सोमवार को पोस्ट की। वर्कफ्रंट की बात करें तो सुरभि ने हाल ही में म्यूजिक वीडियो 'फर्जी' से प्रोडक्शन की दुनिया में कदम रखा है। अभिनेत्री के प्रोडक्शन हाउस 'फील गुड ओरिजनल्स' के बैनर तले इस गाने को रिलीज किया जाएगा। इसका टीजर रिलीज हो चुका है। गाना 6 सितंबर को रिलीज किया जाना था, लेकिन अभिनेत्री का यूट्यूब और जीमेल अकाउंट हैक होने की वजह से रिलीज डेट को टाल दिया गया है। वहीं, गाने में टीवी की जानी-पहचानी एक्ट्रेस शाइनी दोशी और अभिनेता विशाल आदित्य सिंह नजर आने वाले हैं।
Tagsसुरभि चंदनाजन्मदिनसोशल मीडियाकरण शर्माटीवी अभिनेत्रीसेलिब्रेशनविर्गो राशिजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





