- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- Sunetra Pawar ने...

Pune पुणे: नासिक जिले के सिन्नर के रहने वाले स्व-घोषित न्यूमरोलॉजिस्ट अशोक खरात के खिलाफ गंभीर मामले दर्ज होने के बाद, राज्य की राजनीति में भारी हलचल मच गई है। इस विवाद ने राज्य महिला आयोग को भी अपनी चपेट में ले लिया है, क्योंकि इस मामले के तार सीधे आयोग तक जा पहुंचे हैं। रूपाली चाकणकर ने आखिरकार अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
चाकणकर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है कि इस संबंध में सही फैसला आदरणीय सुनेत्रा वहिनी लेंगी। मैंने राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष पद से अपना इस्तीफा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, हमारे नेता और राज्य के आदरणीय उपमुख्यमंत्री, आदरणीय सुनेत्रा वहिनी को सौंप दिया है। मैंने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने का फैसला किया है, ताकि विभिन्न मीडिया माध्यमों से वर्तमान में लगाए जा रहे आरोपों की निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से जांच हो सके। इस संबंध में सही फैसला आदरणीय सुनेत्रा वहिनी ही लेंगी! उन्होंने कहा कि मैं जल्द ही इस मामले पर अपना विस्तृत पक्ष रखूंगी।





