- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- प्रदेश कांग्रेस...
महाराष्ट्र
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा- भारत जोड़ो यात्रा से भाजपा को लगा झटका
Rani Sahu
10 Sep 2022 3:13 PM GMT

x
मुंबई। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले (Nana Patole) ने कहा कि देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण रखने के लिए कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की अगुवाई में शुरू की गई भारत जोड़ो यात्रा को जनता का भारी प्रतिसाद मिल रहा है। इससे भाजपा को झटका लगा है और वह राहुल गांधी की टी-शर्ट की कीमत जैसे छोटे मुद्दों को उठा रही है। यह भाजपा के बौद्धिक दिवालियापन को दर्शाता है। पटोले ने कहा कि इससे साबित होता है कि राहुल गांधी की पदयात्रा से भाजपा की जमीन खिसक रही है और वह घबरा गई है। पटोले ने कहा कि भाजपा के जो नेता, प्रवक्ता, मंत्री कहते थे कि कांग्रेस खत्म हो गई है और 24 घंटे राहुल गांधी को बदनाम करने की साजिश रचते थे। अब वहीं नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से सदमे में हैं, क्योंकि इस यात्रा को लोगों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। पटोले ने कहा कि राहुल गांधी इस यात्रा के माध्यम से लोगों के सवाल उठा रहे हैं और उनसे सीधी बातचीत कर रहे हैं। यह यात्रा 150 दिनों की 3500 किलोमीटर की दूरी तय करेगी और 12 राज्यों से होकर गुजरेगी। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा को लेकर भाजपा को शुरुआत में ही इतना डर लगने लगा है। ऐसे में जैसे-जैसे यह यात्रा आगे बढ़ेगी, भाजपा की प्रतिक्रिया आंखें खोलने वाली होगी। पटोले ने कहा कि राहुल गांधी सीधे केंद्र सरकार से महंगाई, बेरोजगारी, अर्थव्यवस्था, किसानों और श्रमिकों के सवालों का जवाब मांग रहे हैं और लोगों की प्रतिक्रिया से जाहिर है कि लोगों के ये सवाल काफी महत्वपूर्ण हैं। पटोले ने कहा कि भाजपा को राहुल गांधी की टी-शर्ट की चिंता करने के बजाय देश की 130 करोड़ जनता के सवालों को जवाब देना चाहिए।
Next Story