महाराष्ट्र

कल से समृद्धि महामार्ग पर दौड़ेगी एसटी

Rani Sahu
14 Dec 2022 5:00 PM GMT
कल से समृद्धि महामार्ग पर दौड़ेगी एसटी
x
मुंबई। गुरुवार 15 दिसंबर से नागपुर से शिर्डी के बीच समृद्धि महामार्ग (samrudhi Highway) पर राज्‍य परिवहन महामंडल ST (एसटी) की बसें दौड़ने लगेगी। एसटी महामंडल की तरफ से बताया गया कि नागपुर और शिर्डी से बस रोजाना रात 9 बजे छूटेगी और सुबह 5 बजे अपने गंतव्य ठिकाने पर पहुंच जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11 दिसंबर को पहले चरण के तहत नागपुर से शिर्डी के बीच निर्मित समृद्धि महामार्ग का उद्घाटन किया था।
एसटी महामंडल से मिली जानकारी के अनुसार बसों में 2X1 पद्धति की कुल 30 पुशबैक सीटें होंगी और 15 स्लीपिंग सीटें होंगी। बस का किराया 1300 रुपए होगा। छोटे बच्चों का किराया 670 रुपए वसूला जाएगा। इस बस से यात्रा करने पर यात्रा का अंतर 102.5 किलोमीटर कम होगा और 4 घंटे 15 मिनट का समय बचेगा। 75 साल के ऊपर के वरिष्ठ नागरिकों को किराया में 100 फीसदी छूट मिलेगी, वहीं 65 से 75 की उम्र के वरिष्ठ लोगों को 50 फीसदी की छूट मिलेगी। इसके अलावा नागपुर से औरंगाबाद वाया जालना मार्ग पर समृद्धि महामार्ग से स्पीलिंग कोच बस सेवा शुरू की जा रही है। यह बस नागपुर और औरंगाबाद से रोजाना रात 10 बजे छूटेगी और सुबह 5 बजे पहुंचेगी। बस का किराया 1100 रुपए प्रति व्यक्ति होगा। बच्चों का किराया 575 रुपए वसूला जाएगा। नागपुर से जालना के बीच का किराया प्रति व्यक्ति 945 रुपए होगा, बच्चों का किराया 505 रुपए होगा। इस बस से यात्रा का अंतर 50.9 किलोमीटर कम होगा और यात्रा के समय में 4 घंटे 40 मिनट की बचत होगी।
Source : Hamara Mahanaga
{जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।}
Next Story