महाराष्ट्र

तेज रफ्तार कार खंभे से टकराई, 5 घायल

Admin4
12 Aug 2023 10:05 AM GMT
तेज रफ्तार कार खंभे से टकराई, 5 घायल
x

मुंबई। कुर्ला में सांताक्रुज कुर्ला लिंक रोड पर की दरमियानी रात तेज रफ्तार एक कार खंभे से टकरा गई. इस घटना में कार में सफर कर रहे 5 लोग घायल हो गए. घायलों में दो महिलाएं भी हैं. इन सभी को तत्काल राजावाड़ी अस्पताल में भर्ती करवाया गया.

इस घटना की जांच नेहरू नगर पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है. पुलिस के अनुसार करीब 12 बजे तेज रफ्तार कार मुंबई से चेंबूर की ओर जा रही थी. जब कार एससीएलआर ब्रिज पर पहुंची तो ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और कार बिजली के खंभे से जा टकराई. कार की रफ्तार इतनी ज्यादा थी कि टक्कर के बाद कार के परखच्चे उड़ गए. घटना की सूचना मिलते ही नेहरू नगर Police स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची और कार में सफर कर रहे पांचों घायलों को राजावाड़ी अस्पताल में भर्ती करवाया.

Next Story