महाराष्ट्र

छठ पूजा पर जुहू बीच पहुंचे सोनू सूद, बोले- यूपी-बिहार के लोगों ने ही देश को बनाया है

jantaserishta.com
16 Nov 2026 9:59 AM IST
छठ पूजा पर जुहू बीच पहुंचे सोनू सूद, बोले- यूपी-बिहार के लोगों ने ही देश को बनाया है
x
मुंबई: अभिनेता सोनू सूद हाल ही में मुंबई के जुहू बीच में छठ पूजा समारोह में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में सोनू सूद के साथ शेखर सुमन और आयोजक संजय निरुपम समेत कई अन्य लोग भी मौजूद थे।
कार्यक्रम के दौरान अभिनेता ने मीडिया के साथ बातचीत में सभी को छठ पूजा की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा, "संजय निरुपम भाई से मेरा 20-25 साल पुराना रिश्ता है और आज जब मैं यूपी-बिहार के इतने सारे भाई-बहनों को देखता हूं, तो मुझे गर्व महसूस होता है। यह वो लोग हैं, जिन्होंने हमारे देश को बनाया है, इन्हीं की वजह से हमारे काम चलते हैं और आज छठी मैया का इतना पावन दिन है, तो इनके साथ यहां आकर मुझे बहुत अच्छा लग रहा है और मैं दिल से छठी मैया से प्रार्थना करूंगा कि वो इन्हें खुश रखें।"
गायिका मालिनी अवस्थी ने लखनऊ में छठ पूजा समारोह में हिस्सा लिया। इस बीच उन्होंने मीडिया के साथ बातचीत में पूर्वांचल समुदाय द्वारा आयोजित इस उत्सव की 43 साल पुरानी परंपरा का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि वे पिछले 25 सालों से इस कार्यक्रम में गाने के लिए आ रही हैं और आज भी इस उत्सव का हिस्सा बनी हुई हैं।
उन्होंने कहा, "छठी मैया का ही प्रताप है कि इस समय लखनऊ का सबसे भव्य उत्सव छठी मैया का उत्सव मनाया जा रहा है। यह कार्यक्रम पिछले 43 सालों से हो रहा है और यहां पर आते-आते मुझे खुद 25 साल पूरे हो रहे हैं। अगर छठ के समय हम कहीं और परफॉर्मेंस के लिए चले गए, तो लखनऊ नहीं आ पाते, लेकिन कहीं नहीं गए हैं, तो यहां जरूर आते हैं।"
उन्होंने आगे कहा, "आज आप गोमती नदी को देखिए, कैसे साफ-सुथरी और सजी हुई है। मेरा मानना है कि लखनऊ भले ही अवध में है, लेकिन यहां पूर्वांचल समाज की बड़ी आबादी रहती है और लखनऊ इस समय पूरी तरह से पूरब के रंग में रंगा हुआ है। मैं बहुत उत्साहित हूं और इसे देखकर बहुत अच्छा लग रहा है। मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि मुझे यहां पर परफॉर्म करने का अवसर मिलता है।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story