महाराष्ट्र

Solapur Fire : फैक्ट्री में जोरदार धमाका

Rani Sahu
2 Jan 2023 6:09 PM GMT
Solapur Fire : फैक्ट्री में जोरदार धमाका
x


सोलापुर। सोलापुर जिले (Solapur District) के बरशी में एक पटाखा फैक्ट्री (cracker factory) में जोरदार धमाका हुआ है। स्थानीय लोगों के दावे के मुताबिक इस घटना में कुछ लोगों की मौत भी हुई है। बार्शी तालुका में यह पटाखा फैक्ट्री है। इस फैक्ट्री में धमाका हो गया। चार एकड़ में फैली फैक्ट्री में 40 लोग काम कर रहे थे। आज जैसे ही धमाका हुआ आसपास के ग्रामीण वहां पहुंच गए। स्थानीय लोग कह रहे हैं कि इस घटना में कुछ लोगों की मौत हुई है। दस लोग घायल बताए जा रहे हैं। बार्शी की इस पटाखा फैक्ट्री में बांगरवाड़ी, वालवाड़, उक्कडगांव के लोग काम करते हैं। आज अचानक फैक्ट्री में धमाका हो गया। आसपास के ग्रामीण तुरंत बचाव के लिए दौड़ पड़े। इसलिए अगली विपदा टल गई।

Source : Hamara Mahanagar

{जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।}

Next Story