- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- एकनाथ शिंदे और बालाजी...

अंबरनाथ : राज्य में सत्ता परिवर्तन के लिए नगरविकास मंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) के नेतृत्व में शिवसेना (Shiv Sena) के अधिकांश विधायकों (MLAs) द्वारा पार्टी से की गई बगावत (Rebellion) को 6 दिन पूरे हो गए है। इस बगावत से स्थानीय शिवसैनिक संभ्रम की स्थिति में है कि वह किस को समर्थन दे और किसका विरोध करें, शुरू में एकनाथ शिंदे के समर्थन में कुछ शिवसैनिक खुलकर सामने आए लेकिन शुक्रवार तक शिंदे के खिलाफ कोई भी शिवसैनिक नहीं बोला था। लेकिन शनिवार से महौल बदलने लगा है। उल्हासनगर (Ulhasnagar) और अंबरनाथ (Ambernath) के शिवसैनिक अपने नेता उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) के समर्थन और पार्टी के बागी एकनाथ शिंदे के खिलाफ बोलने की हिम्मत जुटाते दिखाई दिए और वही अंबरनाथ के बागी विधायक डॉ. बालाजी किणीकर (MLA Dr. Balaji Kinikar) के विरोध में अंबरनाथ में बेनर देखे गए। हालांकि पुलिस ने उन बेनर को जप्त कर लिया। बैनर में शिवसेना के विधायक किणीकर को गद्दार लिखा था।





