महाराष्ट्र

गले में मछली का कांटा फंसने से छह माह के बच्चे की मौत

Rani Sahu
25 Nov 2022 5:24 PM GMT
गले में मछली का कांटा फंसने से छह माह के बच्चे की मौत
x
छह माह के बच्चे की मौत

अंबरनाथ। अंबरनाथ में एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई है। जहां गले में मछली का कांटा (fish hook) फंसने से छह माह के बच्चे की मौत (death the Kid) हो गई। बताया जा रहा है कि खेलते समय बच्चे ने मछली को मुंह में डाल लिया। नतीजतन दम घुटने से बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। घटना अंबरनाथ के उलन चाल इलाके में हुई। इस घटना से पूरे क्षेत्र में खलबली मच गई।
मिली जानकारी के मुताबिक, सरफराज अंसारी अपने परिवार के साथ अंबरनाथ पश्चिम के उलन चाल में रहते हैं। उनके घर में 6 महीने पहले बेटे शहबाज का जन्म हुआ। गुरुवार की रात शहबाज अन्य बच्चों के साथ घर के बाहर खेल रहा था। इस बीच वह अचानक से रोने लगा। जिसके बाद दूसरे बच्चों ने शहबाज के माता-पिता को इसकी जानकारी दी। बाद में शहबाज के माता-पिता ने उसे शांत करने की कोशिश की लेकिन वह रोता रहा। इसलिए दोनों उसे एक निजी अस्पताल ले गए। लेकिन वहां भी डॉक्टरों को कुछ समझ नहीं आया, उधर मासूम की तबियत बिगड़ती चली गई। जिसके बाद घबराये शाहबाज के माता-पिता उसे उल्हासनगर के सरकारी अस्पताल ले गए। लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही दुर्भाग्य से शहबाज की मौत हो गई थी।
डॉक्टर ने जब शहबाज की जांच की और पाया कि उसके गले में एक मछली फंसी हुई थी और इस वजह से दम घुटने से उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों ने उसके गले से मछली निकाल दी।Source सोर्स - Hamara Mahanagar

( जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।)

Next Story