महाराष्ट्र

महाराष्ट्र के बीड़ में सड़क दुर्घटना में छह की मौत

Tara Tandi
14 Aug 2022 12:44 PM IST
महाराष्ट्र के बीड़ में सड़क दुर्घटना में छह की मौत
x
सड़क दुर्घटना में छह की मौत

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बीड : महाराष्ट्र के बीड जिले में रविवार सुबह एक कार और एक टेंपो की आमने-सामने की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई.

उन्होंने बताया कि दुर्घटना मंजरसुंबा-पटोडा राजमार्ग पर सुबह करीब साढ़े पांच बजे हुई।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक सूचना के अनुसार केज तहसील के जीवाचीवाड़ी गांव का एक परिवार कार से पुणे जा रहा था, तभी उनकी गाड़ी और टेंपो एक-दूसरे से टकरा गए।
अधिकारी ने कहा कि परिवार के पांच सदस्यों और एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई।
उन्होंने कहा कि पुलिस को दोनों वाहनों को अलग करने के लिए क्रेन का इस्तेमाल करना पड़ा।
पुलिस ने कहा कि मृतक की पहचान करने की प्रक्रिया जारी है।


Next Story