- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- घरेलू बाजार में 4000...
महाराष्ट्र
घरेलू बाजार में 4000 रुपए से ज्यादा गिरे चांदी के दाम, सोना भी हुआ सस्ता
SHIDDHANT
17 Nov 2025 7:51 PM IST

x
Mumbai मुंबई। सोना-चांदी की कीमतों में एक बार फिर नए सप्ताह की शुरुआत में ही बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार को जहां 1 किलोग्राम चांदी की कीमत 4000 रुपए से ज्यादा गिर गई है वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत में भी 1800 रुपए से भी ज्यादा की गिरावट आई है।
इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 1,22,924 रुपए दर्ज की गई है, जो कि इससे पहले कारोबारी दिन शुक्रवार को 1,24,794 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। बीते 24 घंटों में सोने के दाम में 1,870 रुपए प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है।
इसी तरह, 22 कैरेट सोना भी 1,12,598 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है, जो कि इससे पहले 1,14,311 रुपए दर्ज किया गया था । 18 कैरेट सोने का भाव भी 92,193 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है, जो कि इससे पहले 93,596 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया था।
एक किलोग्राम चांदी का भाव 1,54,933 रुपए पर आ गया है, जो कि इससे पहले 1,59,367 रुपए प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया था। चांदी की कीमत में 4,434 रुपए प्रति किलोग्राम की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) की ओर से कीमती धातुओं की कीमतें दो बार अपडेट की जाती हैं।
वहीं दूसरी ओर, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने के 5 दिसंबर 2025 के कॉन्ट्रैक्ट का दाम 0.23 प्रतिशत घटकर 1,23,275 रुपए पर पहुंच गया है, जबकि चांदी के 05 दिसंबर 2025 के कॉन्ट्रैक्ट का दाम 0.22 प्रतिशत की गिरावट के बाद 1,55,678 रुपए पर पहुंच गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने की कीमत में गिरावट और चांदी की कीमतों में तेजी देखी जा रही है। कॉमेक्स पर सोने का दाम 0.23 प्रतिशत घटकर 4,084.70 डॉलर प्रति औंस और चांदी का दाम 0.05 प्रतिशत की बढ़त के बाद 50.71 डॉलर प्रति औंस हो गया है।
Tagsआज सोने का भावआज चांदी का भावIBJA सोने के भावMCX सोना चांदी24 कैरेट सोने का भावचांदी के भाव में गिरावटअंतर्राष्ट्रीय सोना बाजारकमोडिटी अपडेटमुंबई सर्राफा बाजारजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





